Ripped Jeans की बहस में कूदी Kangana Ranaut, फटी जीन्स में फोटो शेयर कर लिखा- इसमें ज्यादातर युवा बेघर भिखारी दिखते हैं
रिप्ड जींस पहनने वाली महिलाओं पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस में अभिनेत्री कंगना रनौत भी शामिल हो गई हैं.
Ripped Jeans Controversy: रिप्ड जींस पहनने वाली महिलाओं पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) की टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस में अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) भी शामिल हो गई हैं. हालांकि, बाकी लोगों की तरह कंगना ने मुख्यमंत्री रावत की आलोचना नहीं की, बल्कि बात को घुमाकर उनका समर्थन किया. उन्होंने ट्विटर पर अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें वह रिप्ड जींस पहने हुई हैं. इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को फैशन टिप्स भी दिए.
कंगना ने ट्वीट कर कहा, "अगर आप रिप्ड जींस पहनना चाहते हैं, तो सुनिश्चित करें कि इसमें कूलनेस उतनी ही हो, जितनी इन तस्वीरों में है. इससे आपका स्टाइल झलके ना कि ऐसा लगे कि आप एक बेघर भिखारी हैं और उन्हें अपने माता-पिता से पैसा नहीं मिलता है. हालांकि आजकल ज्यादातर युवा इन दिनों ऐसे ही दिखते हैं."
If you want to wear ripped jeans make sure coolness quotient is of this magnitude as in these pics, so that it looks like your style not your state a homeless beggar who hasn’t got allowance from parents this month, most young people look like that these days #RippedJeansTwitter pic.twitter.com/hc14cLxQDE
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 18, 2021
मुख्यमंत्री रावत ने हाल ही में रिप्ड जींस पहनने वाली महिलाओं पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद यह मसला ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा था. उन्होंने यह टिप्पणी अपनी एक महिला सह-यात्री को लेकर की थी, जो फ्लाइट में उनके बगल में बैठी थीं और एक एनजीओ चलाती हैं. उनकी पोशाक के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया था कि ऐसी महिला किस तरह के 'संस्कार' (मूल्य) देगी, जो ऐसी फटी हुई जींस पहनकर अपने घुटने दिखा रही हों.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2021 09:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

