बॉलीवुड

गोविंदा के बाद KRK ने लिया Arjun Kapoor का नाम, बताया बॉलीवुड का असली मर्द

पहले केआरके ने गोविंदा का नाम लिया था और उनका शुक्रिया अदा किया था. जिसके बाद अब वह अर्जुन कपूर को अपना खास दोस्त बता रहे हैं और उन्हें बॉलीवुड का असली मर्द कह रहे हैं.

गोविंदा के बाद KRK ने लिया Arjun Kapoor का नाम, बताया बॉलीवुड का असली मर्द
कमाल आर खान और अर्जुन कपूर (Image Credit: Instagram)

खुद को फिल्म क्रिटिक कहकर लोगों पर निशाना साधने वाले कमाल आर खान (Kamal R Khan) पिछले कुछ दिनों से लोगों निशाने पर हैं. फिल्म राधे की रिलीज के बाद से ही सलमान खान के साथ उनके झगड़े की खबरें तेजी वायरल हो रही है. इस बीच कमाल कई सितारों का सोशल मीडिया पर शुक्रिया अदा भी करते दिखाई दे रहे हैं. पहले केआरके ने गोविंदा का नाम लिया था और उनका शुक्रिया अदा किया था. जिसके बाद अब वह अर्जुन कपूर को अपना खास दोस्त बता रहे हैं और उन्हें बॉलीवुड का असली मर्द कह रहे हैं.

कमाल आर खान ने सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर को टैग करते हुए लिखा कि बहुत-बहुत शुक्रिया अर्जुन भाई आपकी कॉल और लंबी बातचीत के लिए. मैं समझ गया हूं कि बॉलीवुड में सिर्फ आप ही मेरे असली दोस्त है और सिर्फ आप ही असली मर्द हैं, जो किसी से नहीं डरता. अब से मैं आपके फिल्मों का नेगेटिव रिव्यू नहीं करूंगा.

जाहिर है कमाल अपने इस ट्वीट के बाद एक बार फिर वह यूजर्स के निशाने पर हैं. क्योंकि ना तो गोविंदा की तरफ से और नहीं अर्जुन कपूर ने कमाल के इन दावों पर कोई प्रतिक्रिया दी है. दरअसल कमाल सलमान खान संग चल रहे झगड़े के बीच उन सितारों के नाम ले रहें जिनके दबंग से खटपट की खबरें रहीं हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2021 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).