बॉलीवुड

एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने बेटी साफो के लिए गाया गाना, इंटरनेट पर Cute Video हुआ Viral

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन सोशल मीडिया पर इन दिनों अपनी बेटी साफो के साथ अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी बेटी के लिए गाना गाती हुई नजर आईं.

एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने बेटी साफो के लिए गाया गाना, इंटरनेट पर Cute Video हुआ Viral
कल्कि कोचलिन (Photo Credits: Twitter)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) सोशल मीडिया पर इन दिनों अपनी बेटी साफो (Sappho) के साथ अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी बेटी के लिए गाना गाती हुई नजर आईं. वीडियो में देखा गया कि हाथ में गिटार ली हुईं कल्कि अपनी बिटिया के पास बैठी हुईं गाना गा रही हैं.

कल्कि ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इसमें कल्कि फ्रेंच फिल्म 'La Vie en rose' का गाना गाती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और ये खूब वायरल (Viral) भी हो रहा है.

 

View this post on Instagram

 

Sharing our interpretation of Edith Piaf's sweet love song with a little improvising from Sappho.

A post shared by Kalki (@kalkikanmani) on

ये भी पढ़ें: कल्कि कोचलिन ने अपनी बेटी साफो के लिया गाया प्यारभरा गाना, इंटरनेट पर Viral हो रहा Cute Video

गौरतलब है कि साल 2015 में अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) से तलाक के कुछ समय बाद वो गाय हर्षबर्ग (Guy Hershberg) को डेट करने लगी. इस दौरान उन्होंने बेबी साफो को जन्म दिया. बताया जा रहा है कि अभी इन्होंने शादी नहीं की है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2020 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).