काजोल का बड़ा खुलासा, कहा- कोई नहीं चाहता था कि मेरी और अजय की शादी हो
अजय देवगन और काजोल की शादी को 19 साल हो चुके हैं. 24 फरवरी, 1999 को अजय और काजोल शादी के बंधन में बंध गए थे.
अजय देवगन और काजोल की शादी को 19 साल हो चुके हैं. 24 फरवरी, 1999 को अजय और काजोल शादी के बंधन में बंध गए थे. तब से अब तक वे दोनों एक दूसरे को सपोर्ट करते हुए आगे बढ़े हैं पर अब काजोल ने अपनी शादी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. काजोल हाल ही में नेहा धूपिया के चैट शो 'नो फिल्टर नेहा' में पहुंची थी. शो के दौरान नेहा से बातचीत करते हुए काजोल ने बताया कि," कोई भी नहीं चाहता था कि हमारी शादी हो. जब मैंने अपने पिता को बताया कि मैं शादी करना चाहती हूं तब उन्होंने मुझसे 1 हफ्ते तक बात नहीं की थी. ऐसा इसलिए था क्योंकि मुझे शादी करनी थी."
काजोल ने आगे कहा कि, " मेरे पापा ये जानना चाहते थे कि मैं शादी क्यों करना चाहती हूं. उनका कहना था कि मेरी उम्र अभी काफी छोटी है और मेरा करियर भी अच्छा चल रहा है. अजय और मैं काफी अलग थे. सबके मन में यह सवाल था कि हम दोनों एक कपल के रूप में कैसे होंगे. बहुत ज्यादा लोगों ने हमें साथ में नहीं देखा था और वे हमारे बारे में नहीं जानते थे कि हम दोनों साथ में कैसे होते हैं. हम दोनों ने साथ में काम किया और रिलेशनशिप को संभाला. हमारे दो बच्चें हैं. ऐसा लगता है कि हम दोनों एक ही व्यक्ति है जिसने दो बच्चों को संभाल रखा है."
यह भी पढ़ें:- Helicopter Eela Movie Review: एक अच्छा प्रयास मगर काजोल के अभिनय के अलावा फिल्म में कुछ नहीं है खास
अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' में देखा गया है. इस फिल्म में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई है. साथ ही इस फिल्म में रिद्धि सेन भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म को समीक्षकों द्वारा मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2018 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

