बॉलीवुड

Kabir Bedi ने परवीन बॉबी संग अपने रिश्ते को लेकर किए कई खुलासे, अंतिम संस्कार में पहुंचे थे तीनों प्रेमी

परवीन बॉबी की मौत के बारे में बात करते हुए कबीर बेदी कहते है कि परवीन के अंतिम संस्कार में महेश भट्ट, डैनी डेंगजोगपा और मैं शामिल हुए थे. हम तीनों के साथ उनका गहरा रिश्ता था.

Kabir Bedi ने परवीन बॉबी संग अपने रिश्ते को लेकर किए कई खुलासे, अंतिम संस्कार में पहुंचे थे तीनों प्रेमी
परवीन बाबी और कबीर बेदी (Photo Credits: Instagram

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कबीर बेदी (Kabir Bedi) ने हाल ही अपनी मेमोयर आई मस्ट टेल- द इमोशनल जर्नी ऑफ एन एक्टर का लांच किया. इस किताब में उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं. इसके साथ ही कबीर बेदी (Parveen Babi) ने किताब में परवीन बॉबी संग अपने रिश्ते के बारे में कई खुलासे किए हैं. कबीर बेदी ने बताया कि जब परवीन से प्यार में पड़े तब वो शादीशुदा थे. उन्होंने ओडिशी डांसर प्रतिमा बेदी से शादी की थी. लेकिन फिर कबीर परवीन के प्यार में पड़ गए. लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों का रिश्ता टूट गया. कबीर के मुताबिक परवीन काफी इमोशनल दर्द में थी. मैंने खुश पलो को खराब कर दिया. जिसकी बड़ी कीमत भी चुकाई.

परवीन बॉबी की मौत के बारे में बात करते हुए कबीर बेदी कहते है कि परवीन के अंतिम संस्कार में महेश भट्ट, डैनी डेंगजोगपा और मैं शामिल हुए थे. हम तीनों के साथ उनका गहरा रिश्ता था. परवीन को मुस्लिम रीती-रिवाज के अनुसार दफनाया गया. हम तीनों ने ही उन्हें प्यार किया था जिसका पता हम तीनों को ही था.

आपको बता दे कि परवीन ने अमर अकबर एंथोनी, शान, नमक हलाल जैसी कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2021 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).