John Abraham ने अपनी फिल्म अटैक की रिलीज डेट का किया ऐलान, Independence Day के मौके पर आएगी सिनेमाघरों में
इससे पहले फिल्म की शूटिंग के दौरान जॉन अब्राहम सेट पर घायल हो गए थे. उनके गर्दन से खून बहते हुए दिखाई दिया था. जिसका वीडियो अभिनेता ने फैंस के साथ शेयर किया था.
जॉन अब्राहम (John Abraham) की नई फिल्म अटैक (Attack) को लेकर कैफ चर्चा सुनने मिल रही है. हाल ही में जॉन पूरी टीम के साथ धनीपुर हवाई पट्टी पर फिल्म की शूटिंग करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से भी मुलाकात की थी. फिल्म की कहानी बंदी बनाए गए यात्रियों पर आधारित है. इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ जैकलीन फर्नाडिज और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आने जा रहे हैं. इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं लक्ष्य राज आनंद.
ऐसे में अब जॉन ने अपनी इस फिल्म की रिलीज का ऐलान किया है. जॉन ने ट्वीट करते हुए सभी को बताया कि उनकी फिल्म अटैक 13 अगस्त 2021 को रिलीज होने जा रही हैं. ऐसे में सभी सिनेप्रेमियों को स्वतंत्रा दिवस के मौके एक एक्शन से भरी फिल्म देखने को मिलेगी.
“Attack" - a taut, action entertainer with a strong storyline...a genre I love! In theatres, this Independence Day..Release Date- 13th August, 2021 @PenMovies @johnabrahament @jayantilalgada @ajay0701 @LakshyaRajAnand @MogreYogendra @minnakshidas @SanyukthaC
— John Abraham (@TheJohnAbraham) February 21, 2021
आपको बता दे कि इससे पहले फिल्म की शूटिंग के दौरान जॉन अब्राहम सेट पर घायल हो गए थे. उनके गर्दन से खून बहते हुए दिखाई दिया था. जिसका वीडियो अभिनेता ने फैंस के साथ शेयर किया था. जॉन ने लिखा कि 'यह कैसे शुरू हुआ. यह कैसे चल रहा है. मजे के सभी हिस्सा!
ऐसे में अब जब फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है. तो दर्शकों के लिए भी लंबे समय बाद अपने स्टार को परदे पर देखना बेहद ही इंटरस्टिंग होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2021 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

