Jasprit Bumrah ने अपनी वाइफ Sanjana Ganesan के जन्मदिन पर रोमांटिक फोटो पोस्ट कर दी बधाई

क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के रद्द होने के बाद एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं. कोरोना के चलते आईपीएल को रद्द कर दिया गया था और अब जसप्रीत अपनी पत्नी के साथ मिलकर उनका जन्मदिन मनाते नजर आए.

जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन (Photo Credits: Instagram)

क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और उनकी पत्नी संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के रद्द होने के बाद एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं. कोरोना के चलते आईपीएल को रद्द कर दिया गया था और अब जसप्रीत अपनी पत्नी के साथ मिलकर उनका जन्मदिन मनाते नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर आज रोमांटिक फोटो पोस्ट करते हुए वाइफ संजना को बर्थडे विश किया है.

जसप्रीत ने संजना संग अपनी इस प्यारभरी तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे उस इंसान को जो हर रोज मेरा दिल चुरा लेती है. तुम मेरी हो, आई लव यू." इस फोटो में जसप्रीत संजना को किस करते हुए नजर आए. बता दें कि संजना आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं.

ये भी पढ़ें: देश के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने Mohammed Siraj को बताया Jasprit Bumrah से बेहतर गेंदबाज, जानिए कारण

उल्लेखनीय है कि आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए पोस्टपोन किया गया है और ऐसे में सभी खिलाड़ी अपने घर पर लौट रहे हैं. कोरोना की दूसरी लहर को मद्देनजर रखते हुए हर कोई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs SL, Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों के फाइनल में बनाई जगह, मुकाबले में ये बने रिकॉर्ड्स

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Scorecard: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराया, फाइनल में पाकिस्तान से होगा रोमांचक मुकाबला; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Scorecard: ईशान किशन के तूफानी अर्धशतक के दम पर भारत ने श्रीलंका के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka, Asian Games 2026 Semi Final Live Score Update: एशियाई खेल 2026 के सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट