Jasprit Bumrah ने अपनी वाइफ Sanjana Ganesan के जन्मदिन पर रोमांटिक फोटो पोस्ट कर दी बधाई
क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के रद्द होने के बाद एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं. कोरोना के चलते आईपीएल को रद्द कर दिया गया था और अब जसप्रीत अपनी पत्नी के साथ मिलकर उनका जन्मदिन मनाते नजर आए.
क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और उनकी पत्नी संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के रद्द होने के बाद एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं. कोरोना के चलते आईपीएल को रद्द कर दिया गया था और अब जसप्रीत अपनी पत्नी के साथ मिलकर उनका जन्मदिन मनाते नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर आज रोमांटिक फोटो पोस्ट करते हुए वाइफ संजना को बर्थडे विश किया है.
जसप्रीत ने संजना संग अपनी इस प्यारभरी तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे उस इंसान को जो हर रोज मेरा दिल चुरा लेती है. तुम मेरी हो, आई लव यू." इस फोटो में जसप्रीत संजना को किस करते हुए नजर आए. बता दें कि संजना आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं.
Happy birthday to the person who steals my heart everyday. You’re my person, I love you. ❤ pic.twitter.com/4QuIPUL1kX
— Jasprit Bumrah (@Jaspritbumrah93) May 6, 2021
उल्लेखनीय है कि आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए पोस्टपोन किया गया है और ऐसे में सभी खिलाड़ी अपने घर पर लौट रहे हैं. कोरोना की दूसरी लहर को मद्देनजर रखते हुए हर कोई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2021 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

