Janta Curfew: तैमूर अली खान ने पापा सैफ अली खान के साथ घर पर लगाया पेड़, करीना कपूर ने शेयर की क्यूट फोटोज 

कोरोना वायरस के चलते ज्यादातर सेलिब्रिटीज अपने घर पर मौजूद हैं और अपने परिवारवालों के साथ समय बिता रहे हैं. ऐसे में आज सैफ अली खान और करीना कपूर भी अपने घर पर बेटे तैमूर अली खान के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं.

सैफ अली खान और करीना कपूर (Photo Credits: Instagram)

Coronavirus in India: कोरोना वायरस के चलते ज्यादातर सेलिब्रिटीज अपने घर पर मौजूद हैं और अपने परिवारवालों के साथ समय बिता रहे हैं. ऐसे में आज सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) भी अपने घर पर बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं. करीना ने आज सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की है जिसमें देखा गया कि तैमूर पापा सैफ के साथ घर पर पौधा लगा रहे हैं. ये भी पढ़ें: COVID-19 Scare: कोरोना के डर से हाथ मिलाने से कतरा रही हैं करीना कपूर, देती हैं ऐसा एक्सप्रेशन

इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए करीना ने लिखा, "मेरे बॉयज अपनी कोशिश करते हुए! आइए हम मिलकर इस दुनिया को एक बेहतर जगह बनें और अपना योगदान दें. घर पर रहें, सुरक्षित रहें. जनता कर्फ्यू."

ये भी पढ़ें: करीना कपूर ने शेयर की Sun Kissed Photo, खूबसूरती से जीता फैंस का दिल

गौरतलब है कि आज के दिन देशभर में जनता कर्फ्यू (Janta Curfew) का पालन किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा की गई इस पहल का बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी जोरों शोरों से समर्थन किया है. आमिर खान (Aamir Khan) से लेकर सलमान खान (Salman Khan) समेत अन्य कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स ने लोगों को घर के भीतर रहने की सलाह देते हुए सोशल मीडिया पर मैसेज लिखा है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PM Modi Speech: कांग्रेस ‘एंटी-रिफॉर्म और स्वार्थी’, नकारात्मक राजनीति से देश को नुकसान पहुंचा रही- पीएम नरेंद्र मोदी (Watch Video)