Janta Curfew: तैमूर अली खान ने पापा सैफ अली खान के साथ घर पर लगाया पेड़, करीना कपूर ने शेयर की क्यूट फोटोज
कोरोना वायरस के चलते ज्यादातर सेलिब्रिटीज अपने घर पर मौजूद हैं और अपने परिवारवालों के साथ समय बिता रहे हैं. ऐसे में आज सैफ अली खान और करीना कपूर भी अपने घर पर बेटे तैमूर अली खान के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं.
Coronavirus in India: कोरोना वायरस के चलते ज्यादातर सेलिब्रिटीज अपने घर पर मौजूद हैं और अपने परिवारवालों के साथ समय बिता रहे हैं. ऐसे में आज सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) भी अपने घर पर बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं. करीना ने आज सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की है जिसमें देखा गया कि तैमूर पापा सैफ के साथ घर पर पौधा लगा रहे हैं. ये भी पढ़ें: COVID-19 Scare: कोरोना के डर से हाथ मिलाने से कतरा रही हैं करीना कपूर, देती हैं ऐसा एक्सप्रेशन
इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए करीना ने लिखा, "मेरे बॉयज अपनी कोशिश करते हुए! आइए हम मिलकर इस दुनिया को एक बेहतर जगह बनें और अपना योगदान दें. घर पर रहें, सुरक्षित रहें. जनता कर्फ्यू."
ये भी पढ़ें: करीना कपूर ने शेयर की Sun Kissed Photo, खूबसूरती से जीता फैंस का दिल
गौरतलब है कि आज के दिन देशभर में जनता कर्फ्यू (Janta Curfew) का पालन किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा की गई इस पहल का बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी जोरों शोरों से समर्थन किया है. आमिर खान (Aamir Khan) से लेकर सलमान खान (Salman Khan) समेत अन्य कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स ने लोगों को घर के भीतर रहने की सलाह देते हुए सोशल मीडिया पर मैसेज लिखा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2020 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

