जाह्नवी कपूर ने किया खुलासा, श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के बाद करना चाहती थी यह काम
एक इंटरव्यू में जाह्नवी ने बताया कि उस समय उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं रही
जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचा रही है. उनके अभिनय की भी काफी प्रशंसा की जा रही है पर जाह्नवी को इस बात का अफसोस जरुर होगा कि उनकी मम्मी श्रीदेवी उन्हें बड़े पर्दे पर एक्टिंग करते हुए नहीं देख पाई. फिल्मफेयर को दिए गए एक इंटरव्यू में जाह्नवी ने बताया कि उस समय उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं रही. जाह्नवी ने कहा कि, "अभी भी मुझे इस बात पर विश्वास नहीं होता है. शायद समय ही नहीं मिला है या फिर इस बात को एक्सेप्ट करने के लिए मैंने खुद को समय नहीं दिया. हम सब अभी तक इस बात को स्वीकार नहीं कर पाएं हैं."
जाह्नवी ने यह भी कहा कि , "मैं अंतिम संस्कार के अगले दिन ही शूट करना चाहती थी पर शूट कैंसिल हो गया. मुझे ऐसा लग रहा था कि मुझे वापिस जाना चाहिए....मुझे सेट पर होना चाहिए." उन्होंने यह भी बताया कि 'धड़क' की वजह से उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत मिली.
'धड़क' की बात करें तो यह फिल्म दर्शकों के दिल को जीतने में सफल हो रही है. जाह्नवी और ईशान के अभिनय को खूब सराहा जा रहा है. बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म जमकर कमाई कर रही है और धीरे धीरे 50 करोड़ के आकड़े की और बढ़ रही है. शशांक खेतान ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2018 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

