Sridevi की डेथ ऐनिवर्सरी पर इमोशनल हुई जान्हवी कपूर, शेयर किया मां के हाथों लिखा नोट
जान्हवी कपूर ने श्रीदेवी के हाथों का लिखा एक हैंड नोट शेयर किया है. जिसे देखने के बाद पता लगता है वो जान्हवी से कितना प्यार करती थी. इस नोट में श्रीदेवी लिखती हैं 'आई लव यू मेरी लब्बू, तुम इस दुनिया की सबसे बेस्ट बेबी हो.'
24 फरवरी 2018 की सुबह जैसे लोग उठे उनका सामना एक हैरान कर देने वाली खबर से हुआ. वो थी बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) के निधन की खबर. इस खबर को सुनते ही सबसे हाथ पैर फूल गए थे. जाहिर है महज 54 साल की उम्र में अचानक श्रीदेवी का दुनिया छोड़कर चले जाना हर किसी के लिए हैरान कर देने वाला था. उनके निधन को अब 3 साल पूरे हो चुके हैं. इस भावुक मौके पर श्रीदेवी की बड़ी बेटी और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है.
जान्हवी कपूर ने श्रीदेवी के हाथों का लिखा एक हैंड नोट शेयर किया है. जिसे देखने के बाद पता लगता है वो जान्हवी से कितना प्यार करती थी. इस नोट में श्रीदेवी लिखती हैं 'आई लव यू मेरी लब्बू, तुम इस दुनिया की सबसे बेस्ट बेबी हो.'
View this post on Instagram
इस नोट को शेयर करने के साथ जान्हवी कपूर ने लिखा ‘मिस यू.’ जाहिर है इन 2 शब्दों के जरिये ही जान्हवी ने बता दिया कि वो अपनी मां से कितना प्यार करती हैं.
View this post on Instagram
जान्हवी के इस पोस्ट पर करण जौहर, महीप कपूर, शशांक खेतान और संजय कपूर जैसे सेलेब्स प्यार दिखा उन्हें सपोर्ट करते नजर आए.
रिपोर्ट की माने तो आज के दिन जान्हवी, ख़ुशी और बोनी कपूर श्रीदेवी के चेन्नई वाले घर पर पूजा कर रहें हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2021 12:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

