जाह्नवी कपूर ने 'पीया तोसे नैना लागे' सॉन्ग पर किया शानदार डांस, Video में दिखी श्रीदेवी की झलक
जाह्नवी कपूर ने आज सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जो अब हर तरफ काफी प्रशंसा बटोर रहा है. इस वीडियो में जाह्नवी बॉलीवुड के हिट क्लासिक सॉन्ग 'पीया तोसे नैना लागे' पर बेहद खूबसूरत अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर उनकी मॉम श्रीदेवी को याद कर रहे हैं.
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने आज सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जो अब हर तरफ काफी प्रशंसा बटोर रहा है. इस वीडियो में जाह्नवी बॉलीवुड के हिट क्लासिक सॉन्ग 'पीया तोसे नैना लागे' पर बेहद खूबसूरत अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी वायरल (Viral) हो रहा है और लोग इसे देखकर उनकी मॉम श्रीदेवी (Sridevi) को याद कर रहे हैं. फैंस का कहना है कि उनमें भी श्रीदेवी की झलक देखने को मिलती है.
जाह्नवी ने अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करके कैप्शन दिया, "जब आप अपना बैलेंस खो देते है तो आपको एक ड्रामेटिक अंत करना पड़ता है." वीडियो में ब्लू कलर की ड्रेस में जाह्नवी अपनी अदाएं और सादगी से दिल जीतती दिख रही हैं. ये भी पढ़ें: श्रीदेवी की दूसरी पुण्यतिथि: मां को याद करके भावुक हुईं जाह्नवी कपूर, कहा- आपको हर दिन मिस करती हूं
बता दें कि फिल्म 'गाइड' (Guide) के सॉन्ग 'पीया तोसे नैना लागे' (Piya Tose Naina Lage Re) को वहीदा रहमान (Waheeda Rehman) पर फिल्माया गया था.
बात करें फिल्मों की तो जाह्नवी जल्द ही करण जौहर स्टारर फिल्म 'तख्त' (Takht) में नजर आएंगी. इसके अलावा उन्हें 'गुंजन सक्सेना' बायोपिक, 'रूही अफ्जा' (Roohi Afzana)और 'दोस्ताना 2' के लिए भी कास्ट किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2020 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

