Video: ऐश्वर्या राय के सॉन्ग 'सलाम' पर जाह्नवी कपूर के डांस ने जीता फैंस का दिल, उमराव जान के अंदाज से लूटी महफिल
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने डांस परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीतती हुई नजर आ रही हैं. इंटरनेट पर वायरल वीडियो में जाह्नवी पंजाबी सूट में अपने खूबसूरत अंदाज में नृत्य करती नजर आईं.
बॉलीवुड एक्टर्स भी अपने घर पर परिवार के साथ अपना फैमिली टाइम स्पेंड कर रहे हैं. ऐसे में ये अपनी हॉबी को पूरा करके अपने इस फ्री टाइम का उपयोग करते नजर आ रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल (Viral) हो रहा है जिसमें वो अपने डांस परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीतती हुई नजर आ रही हैं. इंटरनेट पर वायरल वीडियो में जाह्नवी पंजाबी सूट में अपने खूबसूरत अंदाज में नृत्य करती नजर आईं.
वीडियो में देखा गया कि जाह्नवी ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के सॉन्ग 'सलाम' (Salaam) पर बेहद खूबसूरत अदाओं के साथ डांस कर रही हैं. ये गाना ऐश्वर्या की फिल्म 'उमराव जान' (Umrao Jaan) का है और अब जाह्नवी भी इस गाने पर अपने डांस से लोगों को इम्प्रेस कर रही हैं.
View this post on Instagram
#missing the class room. But anywhere and everywhere can be a classroom no? 🌈
जाह्नवी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "क्लासरूम को मिस कर रही हूं. लेकिन कहीं भी और कभी भी क्लासरूम बनाया जा सकता है, नहीं?"
आपको बता दें कि जाह्नवी एक प्रशिक्षित क्लासिकल डांसर हैं जिन्हें कत्थक भी काफी भली-भांति आता है. बात करें फिल्मों की तो जाह्नवी जल्द ही फिल्म 'गुंजन सक्सेना', 'रूही अफ्जा' और 'दोस्ताना 2' में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2020 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

