बॉलीवुड

Janhvi Kapoor Dance Video: जाह्नवी कपूर ने सूट पहनकर किया गजब का डांस, वीडियो हुआ वायरल

जाह्नवी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने क्लासिकल डांस के वीडियो शेयर कर फैंस का ध्यान अपनी और खींचती हैं. हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'जमुना के तट पर' गाने पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा हैं.

Janhvi Kapoor Dance Video: जाह्नवी कपूर ने सूट पहनकर किया गजब का डांस, वीडियो हुआ वायरल
जाह्नवी कपूर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड की धड़क गर्ल जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं. जाह्नवी आए दिन अपने फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर अपने फैंस का मनोरंजन करती हैं. जाह्नवी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने क्लासिकल डांस के वीडियो शेयर कर फैंस का ध्यान अपनी और खींचती हैं. हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'जमुना के तट पर' गाने पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा हैं.

जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्लासिकल डांस करते हुए वीडियो शेयर किया हैं जिसमें जाह्नवी के एक्सप्रेशन और डांस श्रीदेवी की याद दिलाते हैं. अपनी इस मनमोहक अदाओं से सबका ध्यान अपनी ओर खीच रही हैं. जहां जाह्नवी कपूर डांस में मग्न हैं वहीं उनकी छोटी बहन ख़ुशी कपूर सोफे पर आराम फरमा रही हैं. इस वीडियो शेयर जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा, "आपको यह वीडियो मजेदार लगे." इस वीडियो पर जाह्नवी के फैंस जमकर कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. यह भी पढ़े: Sridevi Birth Anniversary:श्रीदेवी की याद में बेटी जाह्नवी कपूर ने पोस्ट की ये ब्लैक एंड वाइट फोटो, लिखा- आई लव यू मम्मा 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

वर्कफ्रंट कि बात करें तो जाह्नवी कपूर करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में जाह्नवी के अलावा रणवीर सिंह, करीना कपूर खान भी नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म 'दोस्ताना 2' में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2020 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).