ईशा गुप्ता फैंस को देंगी अपनी बोल्डनेस का तोहफा, यह रही डिटेल्स
अभिनेत्री ईशा गुप्ता (Isha Gupta) म्यूजिक वीडियो 'गेट डर्टी' (Get Dirty) में दिखेंगी. यह गीत नई प्रतिभाओं को बढ़ावा देगा. डांस ट्रैक का प्रोडक्शन रोशिन बालू (Roshin Balu) ने किया है...
मुंबई: अभिनेत्री ईशा गुप्ता (Isha Gupta) म्यूजिक वीडियो 'गेट डर्टी' (Get Dirty) में दिखेंगी. यह गीत नई प्रतिभाओं को बढ़ावा देगा. डांस ट्रैक का प्रोडक्शन रोशिन बालू (Roshin Balu) ने किया है. नवोदित इशिका बक्शी (Ishika Bakshi) के साथ, गौरव दासगुप्ता ने इसमें स्वर दिए हैं. ईशा इस वीडियो के जरिए म्यूजिक वन रिकॉर्डस के सह-मालिकों - राज कुंद्रा (Raj Kundra), मंज मुसिक (Manj Musik) और सुमित मेहरा (Sumit Mehra) के साथ पहली बार काम कर रही हैं.
ईशा ने कहा, "गाने में इतनी नई ऊर्जा है क्योंकि म्यूजिक वन रिकॉर्डस नई प्रतिभाओं और नए गायकों को बढ़ावा देता है. मुझे इस लेबल के साथ काम करने में बहुत मजा आया." उन्होंने कहा, "इस गीत की सेक्सी वाइब पर थिरकना शानदार रहा.
यह भी पढ़ें: ईशा गुप्ता की बिकिनी फोटोज ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी, तस्वीरें देख छूट जाएंगे पसीने
View this post on Instagram
जैसे ही यह गाना रिलीज होगा हर डांस फ्लोर निश्चित रूप से इस बोल्ड गीत पर झूम उठेगा. मुझे लगता है कि यह वर्ष का नंबर वन डांस ट्रैक बनने जा रहा है." यह गीत शुक्रवार को रिलीज होने की संभावना है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2019 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

