कोरोना वायरस लॉकडाउन खुलने के बाद मलाइका अरोड़ा देंगी मास्टर शेफ का ऑडिशन? देखें ये मजेदार पोस्ट
मलाइका इन दिनों अपना काफी समय कुकिंग में बिता रही है. नई नई खाने की डिश बनाना सीख रही है. इसी बीच मलाइका ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें लिखा है लॉकडाउन के बाद मास्टरशेफ प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन में लम्बी भीड है और मैं भी उस लाइन में हूं.
कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन (Lockdown) होने के कारण इन-दिनों हर कोई अपने घर पर समय बिता रहा है. ऐसे में हमारे बॉलीवुड सितारें भी अपने घर की साफ-सफाई और कुकिंग करते हुए फोटोज और वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. इसी बीच मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है जिससे पता चलता है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद उन्होंने अपने लिए क्या योजना बनाई है.
क्वारंटाइम के इस खाली वक्त में आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रेटीज तक हर कोई कुकिंग में अपना हाथ आजमा रहा है. हाल ही में मलाइका ने बेसन के लड्डू बनाए थे और साथ ही मलबारी वेज फ़ूड भी बनाया था जिसे मलाइका ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया था. उस रेसीपी को 2 लाख से भी ज्यादा लोंगो ने पसंद किया था. ये भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा का Hot योगा सेशन Video, फैंस को दे रही हैं फिटनेस टिप्स
मलाइका इन दिनों अपना काफी समय कुकिंग में बिता रही है. खाने की न्यू डिशेस बनाना सीख रही हैं.. इसी बीच मलाइका ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें लिखा है लॉकडाउन के बाद मास्टरशेफ प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन में लंबी भीड़ है और मैं भी उस लाइन में हूं. ये भी पढ़ें: Coronavirus के कारण इतना बदल गया एयरपोर्ट फैशन ट्रेंड, मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया Funny Meme
मलाइका ने भले ही मजाक किया होगा लेकिन मलाइका की कुकिंग से उनके फैंस जरुर प्रेरित हुए होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2020 01:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

