IPL 2021: Shah Rukh Khan ने Kolkata Knight Riders के इन खिलाड़ीयों की थपथपाई पीठ, फोटो पोस्ट कर लिखा स्पेशल मैसेज

शाहरुख खान एक बेहतर लीडर के रूप में अक्सर अपनी आईपीएल टीम कोलकाता नाईट राइडर्स का मनोबल बढ़ाते नजर आते हैं. बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर को चेन्नई सुपर किंग्स के सामने हार का सामना करना पड़ा.

शाहरुख खान (Photo Credits: Instagram)

IPL 2021: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) एक बेहतर लीडर के रूप में अक्सर अपनी आईपीएल टीम कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) का मनोबल बढ़ाते नजर आते हैं. बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के सामने हार का सामना करना पड़ा. बावजूद इसके शाहरुख ने अपनी टीम को प्रोत्साहित करने में कोई कमी नहीं रखी और हार के बाद भी टीम को हौंसला बढ़ाया. एक्टर ने अपने सोइकल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट करके ओनी टीम के लिए स्पेशल मैसेज लिखा और खिलाड़ियों की प्रशंसा की.

शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम पर आंद्रे रसेल, पैट कमिंस और दिनेश कार्तिक को मैच में उनके उमदा प्रदर्शन के लिए शाबासी दी. अपने इस मोटिवेशनल मैसेज के साथ ही शाहरुख ने फैंस को आश्वासन दिया कि वो जल्द ही लौटेंगे. किंग खान ने लिखा, "आज बैक सीट लेलो, मुझे लगता है कि कोलकाता नाईट राइडर्स ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया है."

मैच में इन तीनों खिलाड़ी ने जीत हासिल करने की पूरी कोशिश की और इस बात पर शाहरुख ने भी गौर किया. उन्होंने इन टीनों खिलाड़ियों के लिए लिखा, "आंद्रे रसेल, पैट कमिंस और दिनेश कार्तिक, तुमने बेहतर प्रदर्शन किया. इसे अपनी आदत बना लो और हम जल्द लौट आएंगे."

बात करें वर्कफ्रंट की तो शाहरुख जल्द ही फिल्म 'पठान' से अपनी वापसी करने वाले हैं. इस फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें