बॉलीवुड

Indian Airforce Day 2020: कंगना रनौत ने भारतीय वायुसेना दिवस पर फिल्म 'तेजस' से ये दमदार फोटो पोस्ट करके दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आज भारतीय वायुसेना दिवस के मौके पर बेहद स्पेशल अंदाज में अपनी शुभकामनाएं दी हैं. इंडियन एयरफाॅर्स के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त करते हुए कंगना ने फिल्म 'तेजस' से अपने बेहद शानदार लुक की फोटो शेयर की है.

Indian Airforce Day 2020: कंगना रनौत ने भारतीय वायुसेना दिवस पर फिल्म 'तेजस' से ये दमदार फोटो पोस्ट करके दी शुभकामनाएं
फिल्म 'तेजस' में कंगना रनौत (Photo Credits: Twitter)

Indian Airforce Day 2020: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आज भारतीय वायुसेना दिवस के मौके पर बेहद स्पेशल अंदाज में अपनी शुभकामनाएं दी हैं. इंडियन एयरफाॅर्स के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त करते हुए कंगना ने फिल्म 'तेजस' से अपने बेहद शानदार लुक की फोटो शेयर की है. इस फोटो में वो पायलट के गेटअप में नजर आ रही हैं. तेजस विमान के आगे खड़ी कंगना का ये लुक इंटरनेट पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

कंगना ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए ट्विटर पर लिखा, "टीम तेजस की ओर से सभी को भारतीय वायुसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. हमारी फिल्म एयर फाॅर्स की महानता, बहादुरी और बलिदान को सलाम करती है...जय हिंद."

ये भी पढ़ें: Tejas: फाइटर पायलट बन दुश्मनों के दांत खट्टे करेंगी कंगना रनौत, फिल्म तेजस से एक्ट्रेस का नया लुक आया सामने

कंगना ने वायुसेना को बधाई देने के साथ ही फिल्म का प्रचार करते हुए अपना ये लुक पोस्टर शेयर किया है. कुछ ही समय पहले इस फिल्म से कंगना का फर्स्ट पोस्टर रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पोंस भी मिला था.

ये भी पढ़ें: Air Force Day 2020: इंडियन एयर फोर्स का 88वां स्थापना दिवस, अमेरिकी राजदूत केन जस्टर ने वायुसेना को दी बधाई

आपको बता दें कि आज के दिन भारतीय वायुसेना अपना 88वां स्थापना दिवस मना रही है. भारतीय वायुसेना का गठन 8 अक्टूबर, 1932 को हुआ था. इस के चलते हर वर्ष 8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2020 10:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).