बारिश के चलते इंडिया और न्यूजीलैंड का मैच हुआ रद्द तो अमिताभ बच्चन ने कहा ‘भारत में शिफ्ट करो वर्ल्ड कप’

अब तक वर्ल्ड कप के कुल 4 मुकाबले बारिश के चलते रद्द हो चुके हैं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप की टाइमिंग को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. एक यूजर के ट्वीट पर रिप्लाई करते अमिताभ बच्चन ने मजाक में लिखा “वर्ल्ड कप 2019 को भारत में शिफ्ट कर दो. हमें बारिश चाहिए.”

अमिताभ बच्चन (Image Credit: Twitter)

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) क्रिकेट के कितने बड़े दीवाने है ये किसी से छिपा नहीं है. सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कई बार क्रिकेट के लिए अपनी दीवानगी दिखाते हुए नजर आते हैं. इंग्लैंड (England) में चल रहे वर्ल्ड कप (World Cup 2019) को लेकर हर क्रिकेट प्रेमी की तरह अमिताभ बच्चन भी काफी उत्साहित है. वो लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं. लेकिन कल जब भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच का मैच बारिश के चलते रद्द हो गया तो बिग बी भी काफी अपसेट हो गए. उनकी यही निराशा दिखी सोशल मीडिया पर. मजाकियां अंदाज में ही सही उन्होंने इंग्लैंड (England) में चल रहे इस वर्ल्ड कप (World Cup 2019) को भारत में शिफ्ट करने की बात कही.

दरअसल अब तक वर्ल्ड कप के कुल 4 मुकाबले बारिश के चलते रद्द हो चुके हैं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर इंग्लैंड में चल रहे वर्ल्ड कप की टाइमिंग को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. ऐसे ही एक यूजर के ट्वीट पर रिप्लाई करते अमिताभ बच्चन ने मजाक में लिखा “वर्ल्ड कप 2019 को भारत में शिफ्ट कर दो. हमें बारिश चाहिए.”

आपको बता दे कि कल भारत का न्यूजीलैंड के साथ तीसरा मैच था. लेकिन बारिश के कारण टॉस तक नहीं हो पाया. जिसके बाद दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दे दिया गया. जिसके बाद इंडिया अंक तालिका में 3 स्थान पर पहुंच गया है.

वहीं बात अगर अमिताभ बच्चन की करें तो वो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र में अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 46 रनों से रौंदा, 4-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में ईशान किशन की आंधी में उड़े कीवी गेंदबाज, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 272 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 6th T20I Match Live Score Update: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं पांचवां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\