Ind vs Ban: मैच के दौरान बांग्लादेशी फैंस को देख सुनील ग्रोवर ने ट्वीट कर ऐसे लिए मजे

कल वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश के बीच हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने बाजी मार ली है. इस मैच को कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी देख रखे थे. मैच के दौरान मैदान पर मौजूद बांग्लादेशी फैंस को देख सुनील ग्रोवर ने एक मजेदार ट्वीट किया. जिसके बाद फैंस भी ऐसा जवाब दे रहे हैं.

सुनील ग्रोवर (Image Credit: Facebook/Getty)

भारत (India) ने मंगलवार को बांग्लादेश (Bangladesh) को रोमांचक मैच में 28 रनों से मात दे आईसीसी विश्व कप-2019 (ICC World Cup 2019) के सेमीफाइनल (Semifinal) में प्रवेश कर लिया. भारत द्वारा रखे गए 315 रनों के लक्ष्य के सामने बांग्लादेश ने काफी संघर्ष किया, लेकिन 48 ओवरों में सभी विकेट खोकर 286 रन ही बना सकी. बांग्लादेश के लिए मुकाबला काफी अहम है था. क्योंकि टूर्नामेंट (Tournament) में उसके आगे बढ़ने के लिए उसे ये मैच (Match) जीतना बेहद अहम था. यही कारण था कि कल मुकाबले के दौरान मैदान में बांग्लादेशी फैंस (Bangla Fans) की तादाद भी काफी रही. जो वहां अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे थे.

लेकिन मैदान (Ground) में बांग्लादेशी फैंस को देख कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) मजे लेते दिखाई दिए. दरअसल मैच देखने पहुंचे कई बांग्लादेशी फैंस टाइगर सॉफ्ट टॉय लेकर आए थे जिसके साथ वो अपनी टीम को सपोर्ट कर रहे थे. जिसे देखने के बाद सुनील ग्रोवर ने ट्विटर पर लिखा कि “काफी बांग्लादेशी फैंस हाथों में टाइगर लेकर बैठे हैं. एक बार सोचिए की अगर वो रियल टाइगर होते तो.”

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं. उनकी सबसे बड़ी खूबी ये है कि हर चीज में वो कॉमेडी ढूंढ लेते हैं. उनके इसी सेंस को देख बड़े बड़े सेलेब्स भी लोटपोट हो जाते हैं.

बात करे कल के मुकाबले की तो इस हार से बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे अब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में जीत हासिल करनी होगी साथ ही दूसरी टीमों के मैचों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा.

(IANS Input)

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\