IND VS BAN: डे-नाईट मैच देखने के लिए ईडन गार्डन स्टेडियम जाएंगी रानी मुखर्जी

भारत और बांग्लादेश के बीच शुक्रवार से शुरू होने वाले ऐतिहासिक दिन/रात टेस्ट मैच के पहले दिन प्रतिष्ठित ईडन गार्डन स्टेडियम में बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी मौजूद रहेंगी. रानी यहां अपनी आगामी फिल्म 'मर्दानी 2' का प्रचार करते हुए दिखेंगी. रानी ने कहा पहली बार मैं इर्डन गार्डेस पर कोई मैच को देखने जा रही हूं.

रानी मुखर्जी (Photo Credits: Instagram)

भारत (India) और बांग्लादेश (Banladesh) के बीच शुक्रवार से शुरू होने वाले ऐतिहासिक दिन/रात टेस्ट मैच के पहले दिन प्रतिष्ठित ईडन गार्डन स्टेडियम में बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) भी मौजूद रहेंगी. रानी यहां अपनी आगामी फिल्म 'मर्दानी 2' का प्रचार करते हुए दिखेंगी. रानी ने कहा, "पहली बार मैं इर्डन गार्डन पर कोई मैच को देखने जा रही हूं. मैंने हमेशा से अपने माता-पिता को यह कहते सुना है कि इडन गार्डन पर माहौल बहुत ही रोमांचक होता है. मेरे लिए इस क्रिकेट मैच को लाइव देखना एक बेहतरीन अनुभव होगा. मैं उम्मीद कर रही हूं कि एक पूरा दिन वहां बिताकर इसको यादगार बना सकूं."

रानी ने आगे यह भी कहा, "मेरे लिए एक और खुशी की बात यह है कि मैं वहां उपस्थित लोगों और लाखों दर्शकों जो टीवी के माध्यम से इस मैच को देख रहे होंगे, उन तक 'मर्दानी 2' का संदेश प्रस्तुत करने जा रही हूं."

यह भी पढ़ें: रानी मुखर्जी की ‘फिल्म मर्दानी-2’ को लेकर कोटा में विरोध, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से लोगों ने की मुलाकात

यह फिल्म भारत में दुष्कर्म जैसी घृणित सामाजिक अपराध पर रोशनी डालती है, जिसे ज्यादातर कम उम्र के युवकों द्वारा अंजाम दिया जाता है. फिल्म में रानी एक निर्भीक और प्रतिबद्ध पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय के अपने किरदार को दोहरा रही हैं जिसमें रानी एक कम उम्र के, लेकिन कुख्यात अपराधी का डटकर सामना करती हैं. आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित 'मर्दानी 2' 13 दिसंबर को रिलीज होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड