IND vs AUS 4th Test 2021: टीम इंडिया की शानदार जीत पर Akshay Kumar ने ये स्पेशल मैसेज लिखकर जताया गर्व 

आज भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ब्रिसबेन में खेले गए टेस्ट मैच में धुल चटाते हुए ऐसिहासिक जीत दर्ज की. इस रोमांचक टेस्ट मुकाबले में रिषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को जीत ओर बढ़ाया.

अक्षय कुमार और टीम इंडिया (Photo Credits: Instagram)

IND vs AUS 4th Test 2021: आज भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ब्रिसबेन में खेले गए टेस्ट मैच में धुल चटाते हुए ऐसिहासिक जीत दर्ज की. इस रोमांचक टेस्ट मुकाबले में रिषभ पंत (Rishabh Pant) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को जीत ओर बढ़ाया. ऑस्ट्रेलिया के सामने वो 89 रन बनाकर भी नॉट आउट थे. भारत की इस शानदार जीत का जश्न देशभर में मनाया जा रहा है. इससे पहले 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे के समय भारत ने ये ट्रॉफी जीती थी.

लोग इस बात का जश्न भी मना रहे हैं कि भारतीय क्रिकेट के पिछले 70 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब टीम इंडिया ने लगातार बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) को अपने नाम किया है.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS 4th Test 2021: Team India ने तोड़ा ऑस्ट्रलिया के गाबा का घमंड, खुशी से झूम उठे सितारें

 

टीम इंडिया की इस जीत पर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देते हुए मैसेज पोस्ट किया है. अक्षय कुमार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीम इंडिया की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "सभी बुराइयों पर जीत हासिल करने और इतिहास बनाने के साथ अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए आपको ढेर सारी बधाई टीम इंडिया. वाकई आप चैंपियन्स हैं."

अक्षय कुमार की इंस्टा-स्टोरी (Photo Credits: Instagram)

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने ओनी दूसरी पारी में 294 रन बनाए और जीत हासिल करने के लिए भारत को 328 रनों का लक्ष्य दिया था. रिषभ पंत की लाजवाब बल्लेबाजी के चलते टीम ने इस टारगेट को पूरा करते हुए विनर्स ट्रॉफी अपने नाम की.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Prediction: अहम मुकाबले में ओमान को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगा ऑस्ट्रेलिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कृषि में AI को बताया 'प्रेडिक्टिव गवर्नेंस'; किसानों के लिए बनेगा 'डिजिटल दोस्त'

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच 40वें मुकाबले में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\