विवेक ओबेरॉय संग फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' में साथ नजर आयेंगे पिता और अभिनेता सुरेश
अभिनेता विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) अपनी आगामी फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' (PM Narendra Modi) में अपने पिता और अभिनेता सुरेश ओबेरॉय (Suresh Oberoi)के साथ नजर आएंगे....
मुंबई: अभिनेता विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) अपनी आगामी फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' (PM Narendra Modi) में अपने पिता और अभिनेता सुरेश ओबेरॉय (Suresh Oberoi)के साथ नजर आएंगे. फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने एक बयान में कहा, "फिल्म में सुरेश ओबेरॉय ने एक संत का किरदार निभाया है. यह एक काल्पनिक किरदार होने के बावजूद बहुत महत्वपूर्ण है."
उन्होंने कहा, "इस किरदार को निभाने के लिए 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता से बेहतर कौन हो सकता था."
यह भी पढ़ें: फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ की रिलीज डेट बदली, अब इस तारीख को सिनेमाघरों में देगी दस्तक
5th April 2019 🙏 #PMNarendraModi pic.twitter.com/fnGSuLxHZu
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) March 19, 2019
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ओमंग कुमार बी (Omung Kumar) द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण संदीप एस सिंह (Sandeep S. Singh), सुरेश और आनंद पंडित कर रहे हैं. संदीप फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर भी हैं तथा फिल्म की कहानी भी संदीप ने ही लिखी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2019 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

