बॉलीवुड

शाहिद कपूर और सैफ अली खान के साथ अगर लिफ्ट में बंद होती करीना, एक्ट्रेस का पुराना इंटरव्यू हो रहा है वायरल

बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर खान का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है जोकि करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' सीजन 5 का हैं. जिसमें करीना को एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर और पति सैफ अली खान के बारे में सवाल पुछा गया था.

शाहिद कपूर और सैफ अली खान के साथ अगर लिफ्ट में बंद होती करीना, एक्ट्रेस का पुराना इंटरव्यू हो रहा है वायरल
करीना कपूर खान, शाहिद कपूर और सैफ अली खान (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के स्टार्स कोरोना वायरस के चलते आयसोलेशन में रह रहे हैं. इस क्वारंटाइन में बॉलीवुड स्टार्स अपना समय ज्यादातर  सोशल साईट पर बीता रहे हैं. इन दिनों सेलेब्रिटीज की थ्रो बैक फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है जो करण जौहर (Karan Johar) का चैट शो 'कॉफी विद करण' सीजन 5 (Koffee with Karan Season 5) का हैं.  जिसमें करीना को एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बारे में  सवाल पुछा  गया था.

इस थ्रो बैक इंटरव्यू में करण रैपिड फायर राउंड में करीना से सवाल पूछ्ते है कि "अगर आप  शाहिद कपूर और सैफ अली खान  के साथ एक ही  लिफ्ट में फंस जाएंगी तो क्या करेंगी ?" करीना ने बेबाक होकर जवाब दिया हैं और उनका जवाब सुनकर करण और सोनम उन्हें देखते ही  रह गए. ये भी पढ़ें: करीना कपूर खान ने ईस्टर पर शेयर की बेटे की क्यूट फोटो, तैमूर का रूप जीत लेगा आपका दिल

करीना ने मजाकिया अंदाज से कहा "अगर ऐसा होता हैं तो वाकई में मजा आ जाएगा. वे दोनों बहोत अदभुत हैं. दोनों ने एक साथ फिल्म भी की है. साथ ही करीना ने करण की टांग खीचते हुए कहा कि मुझे क्यों नहीं कास्ट किया गया रंगून में? अगर मुझे रंगून में कास्ट करते तो यह  सबसे बड़ी स्टोरी होती अगर हम तीनो एकसाथ  फिल्म में नजर आते.

सोनम इस जवाब को सुनकर दंग रह गयी थी. करीना के हाजिर जवाब से इंडस्ट्री वाकिब हैं. वो कभी भी अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से  जुडी बातों पर बात करने से कतराती नहीं हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2020 09:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).