वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड की हार के बाद अमिताभ बच्चन ने उड़ाई ICC नियम की धज्जियां, ट्वीट कर साधा निशाना

वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल में ICC नियमों के तहत इंग्लैंड भले विश्व विजेता बन गया हो लेकिन महानायक अमिताभ बच्चन की नजर में न्यूजीलैंड ने शानदार खेल दिखाया. लेकिन ICC के बेतुके नियम के चलते वो जीत ना सका. ऐसे में बिग बी ने ट्वीट करके ICC नियम का ऐसे मजाक बनाया.

अमिताभ बच्चन (Image Credit: Amitabh Bachchan/ICC/Instagram

वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) का फाइनल खत्म हो चुका है. ICC के नियमों के आधार पर जीतने वाली इंग्लैंड (England) को भले ही खिताब मिल गया हो लेकिन न्यूजीलैंड ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है. वर्ल्ड कप के फाइनल (Final) में न्यूजीलैंड (New Zealand) के साहसी और जुझारु खेल ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का भी दिल जीत लिया है. यही वजह है कि दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की तरह अमिताभ बच्चन को भी लगता है कि ICC के बेतुके नियम (ICC Rules) के कारण ही इंग्लैंड फाइनल जीत सकी.

दरअसल ज्यादा बाउंड्री के आधार पर किसी टीम को विजेता निर्धारित करना महानायक अमिताभ बच्चन को बिलकुल भी रास नहीं आया है. ऐसे में अब बिग बी ने भी ICC के इस नियम का मजाक बनाया है. जिस अंदाज में अमिताभ बच्चन ने ICC को ट्रोल किया है उसे देखकर कहना गलत नही होगा कि ICC भी शर्म से पानी पानी हो जाएगा.

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके लिखा कि "आपके पास 2000 रूपये, मेरे पास भी 2000 रुपये,आपके पास 2000 का एक नोट, मेरे पास 500 के 4 ...कौन ज्यादा अमीर??? ICC - जिसके पास 500 के 4 नोट वो ज्यादा रईस. प्रणाम गुरुदेव."

दरअसल महानायक अमिताभ बच्चन भी क्रिकेट के बड़े फैन है. हर बड़े टूर्नामेंट पर उनकी नजर बराबर रहती है. इसलिए सोशल मीडिया पर उन्हें कई मुकाबलों के बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए देखा जा सकता है. यही वजह रही कि जब वर्ल्ड कप के फाइनल में अंडरडॉग मानी जाने वाली न्यूजीलैंड की टीम मैच और सुपर ओवर दोनों टाई कराने के बाद भी ICC के बाउंड्री नियम के चलते हार गई तो बिग बी इस पर अपनी राय रखने से खुद को रोक नहीं सके.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवां टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Video Highlights: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से हराकर सीरीज में की वापसी, गेराल्ड कोएत्ज़ी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का पूरा हाइलाइट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से दी पटखनी, सीरीज में किया 2-2 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड