Ibrahim Ali Khan के जन्मदिन पर बड़ी बहन Sara Ali Khan ने ये कैंडिड फोटोज शेयर कर लिखा बेहद नटखट संदेश
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहीम अली खान आज अपना 20वां जन्मदिन मना रहे हैं. इब्राहीम के जन्मदिन पर उनके परिवारवाले बेहद स्पेशल अंदाज में उन्हें बधाई देते हुए उनके इस दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं.
Ibrahim Ali Khan 20th Birthday: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे इब्राहीम अली खान आज अपना 20वां जन्मदिन मना रहे हैं. इब्राहीम के जन्मदिन पर उनके परिवारवाले बेहद स्पेशल अंदाज में उन्हें बधाई देते हुए उनके इस दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं. उनकी बहन और एक्ट्रेस सारा अली खान ने आज सोशल मीडिया पर कई सारी यादगार और कैंडिड फोटोज को शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है.
सारा अली खान ने इब्राहीम अली खान संग अपनी इन फोटोज और वीडियोज को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "हप्पी बर्थडे Iggy पॉटर. मैं वादा करती हूं हमेशा तुम्हारे लिए बेस्ट कॉफी बनाउंगी, तुम्हें स्टॉक करूंगी ताकि तुम मेरे साथ बीच पर चलो, तुम्हें प्यार दूंगी, तुम्हें तंग करूंगी, तुम्हें एक नवजात शिशु की तरह पोज करने के लिए मजबूर करूंगी, तुम्हें लगातार स्विमिंग करवाउंगी, तुम्हें बैडमिंटन में हारने पर मजबूर करूंगी, तुम्हें गूगल मैप्स का सबसे बेकार नेविगेटर बनाउंगी और तुम्हें सबसे बढ़िया नॉक नॉक जोक्स सुनाउंगी."
View this post on Instagram
सारा द्वारा शेयर की गई फोटोज और वीडियोज में इन दोनों भाई और बहनों की बॉन्डिंग भी साफ देखी जा सकती है. बता दें कि सारा अपने भाई इब्राहिम से 5 साल बड़ी हैं. इब्राहीम जहां 20 वर्ष के हैं वहीं सारा 25 साल की हैं.

सारा के अलावा उनकी करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने भी इब्राहीम अली खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है. करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2021 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

