बॉलीवुड

Hrithik Roshan Teams Up with Hombale Films: ऋतिक रोशन और होम्बाले फिल्म्स की नई साझेदारी, पैन-इंडिया प्रोजेक्ट का ऐलान

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने 'केजीएफ', 'कांतारा' और 'सालार' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए प्रसिद्ध होम्बाले फिल्म्स के साथ एक नई पैन-इंडिया फिल्म के लिए साझेदारी की घोषणा की है.

Hrithik Roshan Teams Up with Hombale Films: ऋतिक रोशन और होम्बाले फिल्म्स की नई साझेदारी, पैन-इंडिया प्रोजेक्ट का ऐलान
Hrithik Roshan (Photo Credits: Instagram)

Hrithik Roshan Teams Up with Hombale Films: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने 'केजीएफ', 'कांतारा' और 'सालार' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए प्रसिद्ध होम्बाले फिल्म्स के साथ एक नई पैन-इंडिया फिल्म के लिए साझेदारी की घोषणा की है. इस सहयोग की जानकारी होम्बाले फिल्म्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा, "उन्हें 'ग्रीक गॉड' कहा जाता है. उन्होंने दिलों पर राज किया है, सीमाओं को तोड़ा है, और हम उनके असली चमत्कार को देखते हैं! हम @iHrithik का @hombalefilms परिवार में स्वागत करने पर गर्व महसूस करते हैं. यह एक ऐसी कहानी है जो साहस, भव्यता और महिमा से भरपूर होगी, जहां तीव्रता कल्पना से मिलती है, बिग बैंग शुरू होता है."

हृतिक रोशन ने इस सहयोग पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "होम्बाले ने वर्षों से कुछ बहुत ही अनोखी कहानियाँ प्रस्तुत की हैं. मैं उनके साथ साझेदारी करने और दर्शकों के लिए एक सिनेमाई अनुभव प्रदान करने के लिए उत्सुक हूं. हम बड़े सपने देख रहे हैं, और इस दृष्टिकोण को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं." इस परियोजना के निर्देशक को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, मलयालम अभिनेता-निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन इस फिल्म का निर्देशन कर सकते हैं. हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ऋतिक रोशन और हॉम्बले फिल्म्स आए साथ:

फिल्म की कहानी, शैली और अन्य विवरणों के बारे में अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन यह सहयोग भारतीय सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. हृतिक रोशन वर्तमान में 'वॉर 2' और 'कृष 4' जैसी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में व्यस्त हैं. 'वॉर 2' में वह जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे, जबकि 'कृष 4' में वह निर्देशन की दुनिया में कदम रखेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2025 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).