बॉलीवुड

चीन में जैकी चैन से मिले बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन, देखें तस्वीरें

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म 'काबिल' (Kaabil) 5 जून को चाइना में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में यामी गौतम (Yami Gautam) ने भी अहम भूमिका निभाई थी. ऋतिक इन दिनों अपनी इस फिल्म को चीन में जमकर प्रमोट कर रहे हैं

चीन में जैकी चैन से मिले बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन, देखें तस्वीरें
ऋतिक रोशन और जैकी चैन (Photo Credits: Instagram)

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म 'काबिल' (Kaabil) 5 जून को चाइना में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में यामी गौतम (Yami Gautam) ने भी अहम भूमिका निभाई थी. ऋतिक इन दिनों अपनी इस फिल्म को चीन (China) में जमकर प्रमोट कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने हाल ही में जैकी चैन (Jackie Chan) से भी मुलाकात की. एक्टर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें उनके साथ जैकी चैन भी नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जैकी से मिलने के बाद ऋतिक काफी खुश हैं.

ऋतिक ने अपने पोस्ट को कैप्शन दिया कि, "जैकी चैन से मिलना एक बहुत ही अच्छा अनुभव था. मैं उनसे बहुत प्रभावित हुआ हूं." महज 1 घंटे में इस पोस्ट पर तकरीबन 2, 90,000 लाइक्स आ चुके हैं. आप भी एक नजर डालिए इन तस्वीरों पर:-

 

View this post on Instagram

 

Meeting Jackie Chan was a revelation at so many levels. Incredible experience. Inspired. #kaabilinchina #ilovechina #china

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

यह भी पढ़ें:- ऋतिक रोशन पर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- पता नहीं क्यों दुखभरी कहानी सुना रहे हैं

फिल्म 'काबिल' में रौनित रॉय और रोहित रॉय जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में थे. फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया था और यह फिल्म 25 जनवरी, 2017 को भारत में रिलीज हुई थी.

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक को जल्द ही फिल्म 'सुपर 30' में देखा जाएगा. फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं. यह फिल्म 12 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. इसके अलावा ऋतिक टाइगर श्रॉफ के साथ भी एक फिल्म में नजर आएंगे. अभी तक इस फिल्म का नाम तय नहीं किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2019 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).