Hera Pheri 3 Teaser Update: IPL के दौरान रिलीज होगा 'हेरा फेरी 3' का टीज़र, सुनील शेट्टी ने किया खुलासा
फैंस का इंतज़ार खत्म होने वाला है. बॉलीवुड की सबसे आइकोनिक कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी' की तीसरी किस्त को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है.
Hera Pheri 3 Teaser Update: फैंस का इंतज़ार खत्म होने वाला है. बॉलीवुड की सबसे आइकोनिक कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी' की तीसरी किस्त को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. एक बातचीत में अभिनेता सुनील शेट्टी ने खुलासा किया है कि 'हेरा फेरी 3' का टीज़र शूट हो चुका है और इसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा. सुनील शेट्टी ने कहा, "हमने हेरा फेरी 3 का टीज़र शूट कर लिया है. यह आईपीएल के दौरान रिलीज किया जाएगा." उनके इस बयान ने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है. लंबे समय से इस फिल्म को लेकर कयास लगाए जा रहे थे और अब पहली बार मेकर्स की तरफ से किसी कलाकार ने इसकी पुष्टि की है.
हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की आइकोनिक तिकड़ी एक बार फिर साथ नजर आएगी. बाबू भैया, राजू और श्याम के किरदारों को देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी पहले से ज्यादा मजेदार और ट्विस्ट से भरी होगी. हालांकि फिल्म की शूटिंग और रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन टीज़र के रिलीज की खबर ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है. 'हेरा फेरी' 2000 में रिलीज हुई थी और इसके बाद 2006 में 'फिर हेरा फेरी' आई थी. दोनों फिल्मों ने दर्शकों को खूब हंसाया और अब 'हेरा फेरी 3' से भी वैसी ही उम्मीदें लगाई जा रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2025 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

