Sapna Choudhary का लॉकडाउन में भी बरकार है जलवा, स्टेज शो बंद है तो घर पर ही सजा दी डांस की महफिल, देखें Video

हरयाणवी डांसर सपना चौधरी अपने डांस से लोगों के बीच भरपूर जलवा बिखेरती नजर आती हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक फोटोज और वीडियोज पोस्ट करके अपने फैंस का दिल जीतती नजर आती हैं.

सपना चौधरी (Photo Credits: Instagram)

Sapna Choudhary Dance Videos: हरयाणवी डांसर सपना चौधरी अपने डांस से लोगों के बीच भरपूर जलवा बिखेरती नजर आती हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक फोटोज और वीडियोज पोस्ट करके अपने फैंस का दिल जीतती नजर आती हैं. इंटरनेट पर सपना के डांस वीडियो का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है और उनकी एक झलक पाने को भी लोग बेताब रहते हैं. वो भी अपने चाहनेवालों को निराश नहीं करती और उनके बीच अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को पोस्ट करके उन्हें एंटरटेन करती हैं.

लॉकडाउन के चलते सपना के डांस शोज भी वर्तमान में बंद पड़े हुए हैं लेकिन सपना ने अपने फैंस का एंटरटेनमेंट कम नहीं होने दिया. हरयाणवी डांसर ने घर पर अपने डांस से मानों महफिल सजा दी. सपना ने आज इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो काला सूट पहनकर अपने गजब के अंदाज में डांस करती नजर आईं.

ये भी पढ़ें: हरियाणवी डांसर Sapna Choudhary ने घाघरा गाने से मचाया धमाल, यूट्यूब पर गाने को मिले इतने लाख व्यूज

वीडियो को पोस्ट करते हुए सपना ने कैप्शन में लिखा, "बचपन में किस किस ने स्लेट खाई है. धन्यवाद." सोशल मीडिया पर इस वीडियो को हजारों लोग देख रहे हैं और उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

सपना अपने इस वीडियो में हमेशा की तरह अपने लटकों-झटकों से अपने चाहनेवालों का मनोरंजन करती नजर आ रही हैं. ये वीडियो फैंस के बीच भी काफी चर्चा में आ गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट