Happy Birthday Karan Johar: मशहूर निर्देशक करण जौहर के जन्मदिन पर करीना कपूर, एकता कपूर समेत इन सितारों ने दी बधाई
बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्देशक करण जौहर आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके इस स्पेशल दिन पर लोग सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई संदेश भेज है हैं और उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं.
Happy Birthday Karan Johar: बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्देशक करण जौहर आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके इस स्पेशल दिन पर लोग सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई संदेश भेज है हैं और उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं. बॉलीवुड से भी कई सारे सेलिब्रिटीज ने करण जौहर को इंस्टाग्राम, ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए बधाई संदेश भेजा.
करीना कपूर, एकता कपूर समेत कई सारे सितारों ने निर्देशक के जन्मदिन पर उनके साथ अपनी यादगार फोटोज को पोस्ट करके उन्हें 'हैप्पी बर्थडे' कहा है. बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर करण संग अपनी मोनोक्रोम फोटो पोस्ट करके लिखा, "हैप्पी बर्थडे केजेओ, आई लव यू."
View this post on Instagram
एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने करण संग अपनी फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "तुम एक कर्म पर विश्वास करने वाले मेरे कजिन हो! और जब भी हम मिलते हैं ऐसा लगता है हमने वहीं से शुरू किया है! लव यु हैप्पी बर्थडे तुम एक कुशल निर्माता, सुपर डैड और लाजवाब इंसान हो."
View this post on Instagram
नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने करण को बर्थडे विश करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे करण जौहर, इसी तरह से बढ़ते रहो तुम्हें ढेर सारा प्यार."
View this post on Instagram
शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर करण समेत अपने पिता अपने पिता संजय कपूर और मॉम महीप कपूर संग फोटो शेयर करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे करण. हम आपसे प्यार करते हैं."
View this post on Instagram
बता दें कि शनाया कपूर जल्द ही करण जौहर की टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी धर्मा कार्नरस्टोन एजेंसी के साथ जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2021 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

