Halloween Watchlist 2026: 'ऑब्सेशन' से लेकर 'स्त्री' और 'भेड़िया' तक, जियोहॉटस्टार पर देखें डर और रोमांच से भरपूर ये शानदार फिल्में

इस वॉचलिस्ट की सबसे खास पेशकश 'ऑब्सेशन' है, जिसका अनकट वर्जन 30 अक्टूबर को शाम 7 बजे से जियोहॉटस्टार के द पीकॉक हब पर हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा में स्ट्रीम होगा.

Halloween Watchlist 2026: हैलोवीन के मौके पर अगर आप डर, रोमांच और हॉरर-कॉमेडी का मजा लेना चाहते हैं, तो जियोहॉटस्टार अपने दर्शकों के लिए शानदार वॉचलिस्ट लेकर आया है. इस खास लाइन-अप में 2026 की चर्चित हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' के साथ 'स्त्री', 'भेड़िया', 'ट्रेन टू बुसान', 'वेपन्स' और 'हॉकस पॉकस' जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों के जरिए दर्शक हैलोवीन को और भी रोमांचक बना सकते हैं.

इस वॉचलिस्ट की सबसे खास पेशकश 'ऑब्सेशन' है, जिसका अनकट वर्जन 30 अक्टूबर को शाम 7 बजे से जियोहॉटस्टार के द पीकॉक हब पर हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा में स्ट्रीम होगा. करी बार्कर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2026 की चर्चित हॉरर फिल्मों में शामिल रही है.

'ऑब्सेशन' की कहानी बेयर नाम के एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो चाहता है कि उसकी पसंदीदा लड़की निक्की उससे प्यार करने लगे. लेकिन उसकी यह चाहत एक खौफनाक मोड़ ले लेती है और घटनाओं की डरावनी श्रृंखला शुरू हो जाती है.

अगर हॉरर-कॉमेडी पसंद है, तो 'स्त्री' और 'भेड़िया' भी इस हैलोवीन के लिए बेहतरीन विकल्प हैं. श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर 'स्त्री' एक रहस्यमयी महिला आत्मा की कहानी है, जबकि वरुण धवन और कृति सेनन की 'भेड़िया' वेयरवुल्फ की दुनिया को मजेदार अंदाज में पेश करती है.

वहीं, साउथ कोरिया की मशहूर ज़ॉम्बी थ्रिलर 'ट्रेन टू बुसान' दर्शकों को सर्वाइवल और सस्पेंस से भरपूर अनुभव देती है. इसके अलावा समीक्षकों द्वारा सराही गई 'वेपन्स' रहस्यमयी ढंग से लापता हुए बच्चों की कहानी पर आधारित है, जो अंत तक रोमांच बनाए रखती है.

अगर आप परिवार के साथ हल्की-फुल्की हैलोवीन फिल्म देखना चाहते हैं, तो डिज्नी की क्लासिक फिल्म 'हॉकस पॉकस' भी जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है. तीन चुड़ैलों की यह मजेदार कहानी आज भी हैलोवीन की पसंदीदा फिल्मों में गिनी जाती है.

जियोहॉटस्टार की यह हॉरर वॉचलिस्ट डर, सस्पेंस, कॉमेडी और रोमांच का शानदार मिश्रण पेश करती है, जिससे आपका हैलोवीन सेलिब्रेशन और भी यादगार बन सकता है.

Share Now