'द जोया फैक्टर' के सेट पर सोनम कपूर संग अच्छा वक्त गुजारा: संजय कपूर

बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आने वाले हैं, जिसमें सोनम कपूर भी है. उनका कहना है कि चाचा और भतीजी के रूप में उन्हें अच्छा वक्त बिताने का मौका मिला, और परिवार के सदस्य के साथ काम करना हमेशा अच्छा विचार है. इस फिल्म में संजय, जोया के पिता की भूमिका में है, जिसे सोनम ने निभाया है.

संजय कपूर (Photo Credits: IANS)

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर (Sanjay Kapoor ) फिल्म 'द जोया फैक्टर' (The Zoya Factor) में नजर आने वाले हैं, जिसमें सोनम कपूर भी है. उनका कहना है कि चाचा और भतीजी के रूप में उन्हें अच्छा वक्त बिताने का मौका मिला, और परिवार के सदस्य के साथ काम करना हमेशा अच्छा विचार है. इस फिल्म में संजय, जोया के पिता की भूमिका में है, जिसे सोनम ने निभाया है.

संजय ने आईएएनएस से कहा, "मेरे लिए एक अभिनेता के रूप में अच्छी कहानी का हिस्सा होना महत्वपूर्ण है और 'द जोया फैक्टर' ऐसा ही एक मौका है. 'द जोया फैक्टर' की शूटिंग के दौरान मुझे सोनम के साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका मिला."

यह भी पढ़ें : सोनम कपूर-दलकर सलमान की फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ देखने पहुंचे जहीर खान, अजीत अगरकर समेत ये क्रिकेटर्स

दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर के भाई ने कहा, "हमने उसे अपने सामने बढ़ते हुए देखा है और मुझे लगता है कि हमने इस फिल्म के सेट पर अच्छा वक्त बिताया है. हमने रोज 13 घंटों की शूटिंग की है. मैं समझता हूं कि इस जुड़ाव ने ऑनस्क्रीन बाप-बेटी के रिश्ते में भी गर्माहट ला दी है."

'द जोया फैक्टर' अनुजा चौहान की इसी नाम से लिखी किताब पर आधारित है. इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने किया है और यह शुक्रवार को रिलीज हो रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच का स्कोरकार्ड Live

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Toss Update And Live Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड