बॉलीवुड

माइनस 9 डिग्री सेल्सियस में शूट करते वक्त Guru Randhawa की हालत हुई खराब, नाक से निकला खून

गुरु रंधावा ने जो फोटो शेयर की है उसमें उनकी नाक से खून बहता दिखाई दे रहा है. इस फोटो को शेयर करने के साथ उन्होंने बताया कि ये शूटिंग वो माइनस 9 डिग्री में शूट कर रहें थे.

माइनस 9 डिग्री सेल्सियस में शूट करते वक्त Guru Randhawa की हालत हुई खराब, नाक से निकला खून
गुरु रंधावा (Image Credit: Twitter)

ग्लैमरस वर्ल्ड की चमक धमक में कौन नहीं चमकना चाहता है. लेकिन इस चमक को पाने के लिए कीमत भी चुकानी पड़ती है. ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है गुरु रंधावा (Guru Randhawa) के साथ भी. जिसकी उन्होंने फोटो भी शेयर की है. दरअसल गुरु रंधावा ने जो फोटो शेयर की है उसमें उनकी नाक से खून बहता दिखाई दे रहा है. इस फोटो को शेयर करने के साथ उन्होंने बताया कि ये शूटिंग वो माइनस 9 डिग्री में शूट कर रहें थे. गुरु रंधावा की ये फोटो देखने के बाद कहना गलत नहीं होगा कि वो कितने डेडीकेटेड है और कितनी हार्डवर्क करते हैं.

दरअसल गुरु रंधावा कश्मीर में शूटिंग कर रहे हैं. जिसमें उनके साथ मृणाल ठाकुर भी नजर आयेंगी. जिसे टी-सीरीज बना रही है. गुरु रंधावा ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि माइनस 9 डिग्री सेल्सियस में शूट करना बेहद मुश्किल. पर मेहनत ही आगे बढ़ने का जरिया है. हमने कश्मीर में अच्छा शूट किया. जल्द आ रहा है टी-सीरीज पर.

तो वहीं फैंस गुरु रंधावा की ये फोटो देखने के बाद बेचैन हो गए. हर कोई उनकी मेहनत और और काम की तारीफ़ कर रहा है. ऐसे में देखना होगा कि गुरु का ये म्यूजिक वीडियो सभी को कितना पसंद आता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2021 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).