बॉलीवुड

Gulabo Sitabo Official Trailer: अमिताभ बच्चन-आयुष्मान खुराना की ये बेशकीमती जोड़ी है कमाल, देखें कॉमेडी से भरा फिल्म का ये ट्रेलर

अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' का मजेदार ट्रेलर आज इसके मेकर्स ने इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है. इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है जिन्होंने इससे पहले फिल्म 'पिकू' और 'पिंक' में साथ काम किया है.

Gulabo Sitabo Official Trailer: अमिताभ बच्चन-आयुष्मान खुराना की ये बेशकीमती जोड़ी है कमाल, देखें कॉमेडी से भरा फिल्म का ये ट्रेलर
गुलाबो सिताबो का ट्रेलर (Image Credit: Youtube)

Gulabo Sitabo Official Trailer Video: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' का मजेदार ट्रेलर आज इसके मेकर्स ने इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है. इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार (Shoojit Sircar) ने किया है जिन्होंने इससे पहले फिल्म 'पिकू' और 'पिंक' में साथ काम किया है. इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना एक ऐसे किरदार में नजर आ रहे हैं जिनकी आपस में नहीं बनती है.

फिल्म का ये ट्रेलर कॉमेडी से भरा हुआ है और यकीनन इसके ट्रेलर को देखने के बाद अब फैंस के बीच इस फिल्म को देखने का उत्साह दोगुना हो चूका है. ये फिल्म इसके बिग बी, आयुष्मान और साथ ही उनके फैंस के लिए भी बेहद खास है क्योंकि इसी के साथ ये दोनों पहली बार एक साथ नजर आएंगी.

बिग बी ने आज इस ट्रेलर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "मिलिए मिर्जा से, जिन्हें अपनी हवेली से बेइंतेहा प्यार है."

 देखें इस फिल्म का ये ट्रेलर: 

ये भी पढ़ें: गुलाबो सिताबो के डिजिटल रिलीज पर बोले अमिताभ बच्चन, कहा- 51 साल के करियर में एक और नया चैलेंज

आपको बता दें कि लॉकडाउन (Lockdown) के चलते ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाएगी. ऐसे में मेकर्स इस फिल्म को ऑनलाइन रिलीज करेंगे. इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर 12 जून, 2020 को रिलीज किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2020 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).