जन्मदिन पर गोविंदा ने डांसर्स को दी यह टिप्स, बताई ये खास बात
अपने बेहतरीन डांस के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता गोविंदा ने कहा कि एक अच्छे डांसर को अपनी भावनाएं जाहिर करने के लिए बहुत सारे शब्दों की आवश्यकता नहीं होती.....
मुंबई: अपने बेहतरीन डांस के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता गोविंदा (Govinda) ने कहा कि एक अच्छे डांसर को अपनी भावनाएं जाहिर करने के लिए बहुत सारे शब्दों की आवश्यकता नहीं होती. रियलिटी शो 'डांस प्लस 4' (Dance Plus 4) के एक एपिसोड की शूटिंग के दौरान गोविंदा ने डांस के बारे में बात की.
'हीरो नं. 1' (Hero No.1) के अभिनेता ने कहा, "बतौर कलाकार चौकस रहना चाहिए और दर्शकों के सामने भावनाओं को व्यक्त करने की कोशिश करनी चाहिए. एक डांसर होने के नाते आपका इरादा स्पष्ट होना चाहिए."
उन्होंने कहा, "एक अच्छे डांसर को अपनी भावनाएं जाहिर करने के लिए बहुत से शब्दों की आवश्यकता नहीं होती और उसे अपने एक्ट में प्रत्येक मूव और शब्दों को भीतर से महसूस करना चाहिए."
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2018 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

