बॉलीवुड

Neelam संग रोमांटिक डांस करने में जब Govinda के छूटने लगे थे पसीने, फिर ऐसे बने इंडस्ट्री के बड़े डांसर

गोविंदा बताते हैं कि वो नीलम के साथ अपनी पहली फिल्म की शूटिंग कर रहें थे. जिसमें एक रोमांटिक गाना भी था. लेकिन वो इस गाने के लिए डांस नहीं कर पा रहे थे.

Neelam संग रोमांटिक डांस करने में जब Govinda के छूटने लगे थे पसीने, फिर ऐसे बने इंडस्ट्री के बड़े डांसर
गोविंदा और नीलम कोठारी (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड के दमदार और बिंदास एक्टर गोविंदा (Govinda) के चुलबुले अंदाज से भला कौन नहीं वाकिफ है. लेकिन ऐसे में अब गोविंदा ने एक ऐसा खुलासा किया जिसे जानकार आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल गोविंदा हाल ही में एक रियलिटी शो में पहुंचे थे. जहां उन्होंने खुलासा किया कि एक गाने के शूटिंग के दौरान उनसे डांस नहीं हो पा रहा था. उस गाने में डांस करने के दौरान उनके पसीने छूट गए. गोविंदा बताते हैं कि वो नीलम कोठारी (Neelam Kothari) के साथ अपनी पहली फिल्म की शूटिंग कर रहें थे. जिसमें एक रोमांटिक गाना भी था. लेकिन गोविंदा ये डांस नहीं कर पा रहे थे.

गोविंदा ने बताया कि फिल्म इल्जाम के रोमांटिक गाने को पूरा करने में सरोज खान ने मदद की. एक कोने में खड़ी सरोज खान ने जब देखा की वो परेशान है और अच्छे से डांस स्टेप नहीं कर का पा रहें हैं तो उन्होंने उन्हें रुकाया और पूछा कि क्या तुमने पहले किसी लड़की के साथ रोमांस नहीं किया है? जब मैंने ना कहा तो उन्होंने अपने एक अस्सिटेंट को कहा कि वो मुझे सिखाए कैसे रोमांटिक डांस किया जाता है. जिसके बाद गोविंदा ने उसे गाने को पूरा किया. जाहिर उसके बाद पूरी इंडस्ट्री पर ही छा गए.

हालांकि मौजूदा समय गोविंदा इंडस्ट्री में इतने एक्टिव नहीं है लेकिन इसके की वजह है सही फिल्में ना मिलना. गोविंदा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें अच्छी फिल्में ऑफर नहीं हो रही हैं. जिसके चलते वो कम नजर आ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2021 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).