बॉलीवुड

Krushna Abhishek-Kashmera Shah के कमेंट्स पर भड़के मामा Govinda, कहा- इन्होंने अपने बयानों से मुझे बलि का बकरा बना दिया है

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने हाल ही में अपने मामा गोविंदा को लेकर बातचीत करते हुए कहा था कि उनके व्यवहार से उन्हें काफी चोट पहुंची हैं. इसी के चलते कृष्णा ने ये फैसला भी किया कि टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' पर गोविंदा की मौजूदगी के दौरान वो स्टेज पर आकर परफॉर्म नहीं करेंगे.

Krushna Abhishek-Kashmera Shah के कमेंट्स पर भड़के मामा Govinda, कहा- इन्होंने अपने बयानों से मुझे बलि का बकरा बना दिया है
कृष्णा अभिषेकम गोविंदा और कश्मीरा शाह (Photo Credits: Instagram)

Govinda Expresses his Disappointment over Krushna Abhishek and Kashmera Shah's comments: कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने हाल ही में अपने मामा गोविंदा को लेकर बातचीत करते हुए कहा था कि उनके व्यवहार से उन्हें काफी चोट पहुंची हैं. इसी के चलते कृष्णा ने ये फैसला भी किया कि टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' पर गोविंदा की मौजूदगी के दौरान वो स्टेज पर आकर परफॉर्म नहीं करेंगे. अब कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के बयानों को लेकर गोविंदा और भी ज्यदा नाराज दिखाई दे रहे हैं. गोविंदा ने कहा कि इन्होंने अपने बयानों में उन्हें बलि का बकरा बना दिया है.

गोविंदा ने एक प्रेस रिलीज करते हुए कहा, "मैंने एक प्रमुख समाचार पत्र के मुख पृष्ठ पर पढ़ा कि कृष्ण ने उस पॉपुलर टीवी शो पर परफॉर्म करने से इनकार कर दिया है जहां मुझे मेहमान के रूप में आमंत्रित किया गया था. उन्होंने अपने कुछ कारणों के चलते ऐसा किया. इसके बाद वो मीडिया में जाकर हमारे रिश्तों के बारे में बात की जिसमें कई अपमानजनक बातें कही गई हैं. इसे बिना सोचे-समझे बोला गया है. इसका मुझपर काफी असर पड़ा है."

गोविंदा ने अपने बयान में कहा, "कृष्णा ने बिना सोचे-समझे कह दिया कि मैं उनके जुड़वां बच्चों को देखने नहीं गया था जब मैं अपने परिवार के साथ अस्पताल में जाकर डॉक्टर अवस्थी, नर्स और कृष्णा  के जुड़वां बच्चों से मिला था. हालांकि नर्स ने मुझे बताया कि कश्मीरा नहीं चाहती कि हमारे परिवार का कोई भी सदस्य आकर बच्चों को देखे. आगे जोर देने पर हमें दूर से बच्चों को देखने दिया गया. हम भारी दिल के साथ वापस लौटे थे. मुझे लगता है कि कृष्णा को इसकी जानकारी भी नहीं है. अगर कोई चाहे तो डॉक्टर और नर्स से सच्चाई जान सकता है."

ये भी पढ़ें: Govinda Takes a Dig at Krushna Abhishek: गोविंदा ने अपने भांजे कृष्णा अभिषेक पर कसा तंज, देखें ‘द कपिल शर्मा शो’ का ये Video

आगे गोविंदा ने कहा, "कृष्णा भी हमारे घर आरती सिंह के साथ आए थे और ये बात वो अपने बयान में बताना भूल गए. चाहे वो कृष्णा हो या कश्मीरा. मैं उनके अपमानजनक बयानों के बलि का बकरा बनकर रह गया हूं. मीडिया और कई बार शोज में वो इस तरह की बयानबाजी करते रहते हैं. मैं नहीं जानता वो बार-बार ऐसा क्यों करते हैं और उन्हें ऐसा करके क्या हासिल हो जाता है. कृष्णा के साथ बचपन से ही मेरा अटूट रिश्ता है. उनके प्रति जो मेरा प्रेम रहा है वो इंडस्ट्री के लोग भी जानते हैं."

अंत में गोविंदा ने कहा, "इस तरह से सरेआम अपने मेलों कपड़ों को धोना (पर्सनल कमेंट करना) आपके भीतर की इनसिक्यूरिटी को दर्शाता है और इससे बाहरी लोग आपकी पारिवारिक गलतफहमी का फायदा उठाते हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2020 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).