बॉलीवुड

शाहरुख खान और उनके स्टैच्यू के साथ गौरी खान ने थ्रोबैक फोटो की शेयर, मजेदार कैप्शन से जीता दिल

शाहरुख और गौरी खान की सुपरहिट जोड़ी. यह दोनों सोशल मीडिया अकाउंट पर खूब एक्टिव रहते हैं. हाल ही में गौरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और शाहरुख की थ्रो बैक फोटो मजेदार कैप्शन के साथ शेयर की हैं. वहीं किंग खान का रिल्पाई इंटरनेट पर सुर्खियां बटौर रहा है.

शाहरुख खान और उनके स्टैच्यू के साथ गौरी खान ने थ्रोबैक फोटो की शेयर, मजेदार कैप्शन से जीता दिल
शाहरुख खान और गौरी खान (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड में  फिल्मों के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) हैं  वहीं उनकी पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) फिल्मों की प्रोड्यूसर तो हैं ही साथ ही मशहूर इंटीरियर डिजाइनर भी हैं. बॉलीवुड में बेस्ट कपल में से एक हैं शाहरुख और गौरी खान की सुपरहिट जोड़ी. यह दोनों सोशल मीडिया अकाउंट पर खूब एक्टिव रहते हैं. हाल ही में गौरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और शाहरुख की थ्रो बैक फोटो मजेदार कैप्शन के साथ शेयर की हैं. वहीं किंग खान का रिल्पाई  इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है.

गौरी खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर किया हैं जिसमें आप देख सकते है की, गौरी शाहरुख खान और शाहरुख के मोम के पुतले के बीचों-बीच खडी हैं. इस फोटो को गौरी ने शेयर करते हुए लिखा, "दोनों को संभालना वाकई मुश्किल है." गौरी की इस फोटो पर किंग खान ने भी मजाकिया अंदाज से कमेंट करते हुए लिखा, "और पिछले 1 साल 6 महीने से दोनों घर पर ही है....!!" यह भी पढ़े: शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर वाइफ गौरी खान से मांगी ये खास मदद, बदले में मिला ये मजेदार जवाब

 

View this post on Instagram

 

Two much to handle... ❤️ @iamsrk

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on

शाहरुख और गौरी सोशल मीडिया अकाउंट पर एक दुसरे की टांग खीचते हुए दिखाई देते हैं. शाहरुख और गौरी की बॉन्डिंग, प्यार और केमिस्ट्री उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं. गौरी का यह वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर खूब वायरल हो रहा हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2020 05:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).