मॉम गौरी खान के साथ मुंबई की बरसात का आनंद लेती दिखीं सुहाना खान, शाहरुख खान के 'मन्नत' बंगले से आई ये Photo
मुंबई में चक्रवात निसर्ग की वजह से बारिश शुरू हो गई है और मौसम ठंडा और सुहावना हो गया हैं. ऐसे में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की क्वीन यानी गौरी खान और प्रिंसेस सुहाना खान मन्नत की बालकनी में बैठकर मुंबई की पहली बारिश का लुफ्त उठाती हुई नजर आई. मां बेटी की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं
लॉकडाउन के चलते आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई अपने घर पर फैमिली के साथ समय बीता रहा हैं. इसी दौरान मुंबई में चक्रवात निसर्ग की वजह से बारिश शुरू हो गई है और मौसम ठंडा और सुहावना हो गया हैं. ऐसे में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की क्वीन यानी गौरी खान (Gauri Khan) और प्रिंसेस सुहाना खान (Suhana Khan) मन्नत की बालकनी में बैठकर मुंबई की पहली बारिश का लुफ्त उठाती हुई नजर आई. मां बेटी की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
इन फोटोज में जहां गौरी को कुछ पीते हुए देखा जा सकता है, वहीं दूसरी ओर सुहाना कुर्सी पर बैठे हुए टेबल पर पैर रखकर अपनी मां के साथ बातचीत करने में व्यस्त नजर आ रहीं हैं. दूसरे फोटो में दोनों कुर्सी पर बैठी हुई है और मुंबई की पहली बारिश को एन्जॉय कर रहीं हैं. यह भी पढ़े: सुहाना खान के जन्मदिन पर भाई अबराम की तरफ से मिला प्यारा गिफ्ट
बता दें कि, सुहाना न्यूयोर्क यूनिवर्सिटी में अपनी पढाई पूरी कर रहीं है, लेकिन लॉकडाउन के चलते सुहाना अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. हाल ही में सुहाना ने अपना 20 वां जन्मदिन अपने फैमिली के साथ मनाया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2020 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

