Gadar 2: 'गदर 2' का ट्रेलर और फैंस का प्यार देख 'तारा सिंह' हुए भावुक, सकीना ने पोछे आंसू (Watch Video)
Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया. ट्रेलर लॉन्च का कार्यक्रम मुंबई में रखा गया था. ट्रेलर देखने और फिल्म के लिए फैंस का प्यार देखने के बाद तारा सिंह यानी सनी देओल काफी इमोशनल हो गए थे. उनकी आंखों से तर तर आंसू बहने लगे थे, सकीना यानी अमीषा पटेल ने उनके आंसू पोछे. अब सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. Gadar 2 Trailer: गदर-2 का ट्रेलर रिलीज, पाकिस्तान में सनी देओल का तहलका, होश उड़ा देंगे तारा सिंह के जोश भरे डायलॉग्स
ट्रेलर की बात करें तो कहानी बयां करता है कि तारा सिंह का बेटा पाकिस्तान में फंस जाता है, जिसे बचाने के लिए तारा सिंह सबकुछ एक तरफ छोड़ पाकिस्तान जाते हैं. ट्रेलर में बेहतरीन गानों के साथ तगड़ा एक्शन भी देखने मिलता है. साथ ही कहानी में बाप बेटे के रिश्ते की मासूमियत भी देखने मिलती है.
देखें वीडियो:
View this post on Instagram
गदर 2, साल 2001 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर का सीक्वल है. अनिल शर्मा द्वारा डायरेक्टेड गदर 2 में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा उत्कर्ष शर्मा भी प्रमुख भूमिका में हैं. उत्कर्ष डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे हैं, जो फिल्म में सनी देओल के बेटे का किरदार निभा रहे हैं. गदर 2 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2023 08:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

