फिल्म 'हाउसफुल 4' का नया मजेदार प्रोमो हुआ रिलीज, देखें Video
फिल्म 'हाउसफुल 4' के दिलचस्प ट्रेलर, करैक्टर पोस्टर और गानों के साथ मनोरंजन करने के बाद, अब निर्माताओं ने फिल्म का नया प्रोमो रिलीज कर दिया है. हाल ही में रिलीज हुए फिल्मल्म के गीत 'शैतान का साला' में अक्षय कुमार के किरदार 'बाला' ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है और अब इस नए प्रोमो में भी 'बाला' का ही बोलबाला है जो अपनी उटपटांग हरकतों से आपकों हंसी से लोटपोट कर देगा.
'हाउसफुल 4' (Housefull 4) अब अपनी रिलीज से महज कुछ दिनों की दूरी पर है. वही, फिल्म के दिलचस्प ट्रेलर, करैक्टर पोस्टर और गानों के साथ मनोरंजन करने के बाद, अब निर्माताओं ने फिल्म का नया प्रोमो रिलीज कर दिया है. हाल ही में रिलीज हुए फिल्मल्म के गीत 'शैतान का साला' में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के किरदार 'बाला' ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है और अब इस नए प्रोमो में भी 'बाला' का ही बोलबाला है जो अपनी उटपटांग हरकतों से आपकों हंसी से लोटपोट कर देगा.
अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फिल्म का यह नया प्रोमो साझा किया है और खास बात लिखी. फिल्म के निर्माता अब तक तीन गाने रिलीज कर चुके हैं और सभी गाने सोशल मीडिया पर हिट रहे हैं, विशेष रूप से दूसरा गीत 'शैतान का साला' के साथ इंटरनेट की दुनियां में तहलका मचा रहा है.
Kaise Bala ki shaitaani machaati hai dhamaal, dekhiye in #Housefull4 iss Diwali https://t.co/M8hGVPvx7Y#SajidNadiadwala @Riteishd @thedeol @kritisanon @hegdepooja @kriti_official@farhad_samji @WardaNadiadwala @foxstarhindi @NGEMovies @ChunkyThePanday
— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 19, 2019
यह भी पढ़ें : ‘हाउसफुल 4’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, एक बार फिर लोटपोट कर देगी अक्षय कुमार की ये की सेना
हाउसफुल 4 आपको भ्रमित करने के लिए जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है जो आपको हंसी से लोटपोट करते हुए 2019 की चमक के साथ 1419 की भव्यता से रूबरू करवाएगी. कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा जैसे सितारों की दोहरी भूमिका देखने मिलेगी.
'हाउसफुल 4' साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और निर्मित है तथा फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है. फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 अक्टूबर 2019 की दिवाली रिलीज के साथ हंसी के पटाखे फोड़ने के लिए तैयार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2019 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

