बॉलीवुड

Fighter Teaser: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर 'फाइटर'के टीजर में आपके लिए क्या है खास? आज इस वक्त होगा होगा रिलीज!

सिद्धार्थ आनंद और ऋतिक रोशन वॉर के बाद साथ में आए हैं. इस जोड़ी से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं. ये दोनों दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरे उतरने की जद्दोजहद में फाइटर लेकर आ गए हैं.

Fighter Teaser: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर 'फाइटर'के टीजर में आपके लिए क्या है खास? आज इस वक्त होगा होगा रिलीज!
ऋतिक रोशन (Photo Credits: Instagram)

Fighter Teaser: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. हाल ही में ऋतिक, दीपिका से लेकर अनिल कपूर के फिल्म फाइटर से फर्स्ट लुक सामने आए जो दर्शकों को काफी प्रभावित कर रह रहे हैं. बिना देरी किए फिल्ममेकर फिल्म का टीजर लाने के लिए भी तैयार हैं. 7 दिसंबर को मीडिया के लिए फाइटर के टीजर का प्रीमियर रखा गया था. यह टीजर 3डी में दिखाया गया. ट्रेलर देशभक्ति और एरियल एक्शन से भरा हुआ है. साथ ही बैकग्राउंड म्यूजिक कमाल का है. Fighter Teaser Update: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर 'फाइटर' का टीजर कल इस वक्त होगा रिलीज, 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म (Watch Video)

सिद्धार्थ आनंद और ऋतिक रोशन वॉर के बाद साथ में आए हैं. इस जोड़ी से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं. ये दोनों दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरे उतरने की जद्दोजहद में कूद चुके हैं. आज सुबह 11 बजे फिल्म का टीजर रिलीज होगा. ऋतिक रोशन की एंट्री के साथ टीजर की शुरुआत होती है, इसके बाद दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी नजर आते हैं. टीजर में दमदार बैकग्राउंड का इस्तेमाल किया गया है. एरियल एक्शन सीन्स और वीएफएक्स जबरा है. साथ ही ऋतिक जब प्लेन से लटकर तिरंगा फहराते हैं और सुजलाम सुफलाम गाना बजता है, यह मोमेंट रोंगटे खड़े करने वाला है. साथ ही दीपिका की खूबसूरती और एक्शन अवतार आपका दिल खुश करने वाला है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

सिद्धार्थ आनंद द्वारा डायरेक्टेड फाइटर में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर भी प्रमुख भूमिका में हैं. यह अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म में एरियल एक्शन की भरमार होने वाली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2023 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).