बॉलीवुड

फरहान अख्तर हुए रोमांटिक, गर्लफ्रेंड शिबानी के लिए शेयर किया यह प्यार भरा पोस्ट

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) इन दिनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. कई दफा दोनों को साथ में स्पॉट किया जा चुका है. हाल ही में भी इस क्यूट कपल को डिनर डेट पर जाते हुए देखा गया था.

फरहान अख्तर हुए रोमांटिक, गर्लफ्रेंड शिबानी के लिए शेयर किया यह प्यार भरा पोस्ट
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर (Photo Credits: Instagram/Facebook)

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) इन दिनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. कई दफा दोनों को साथ में स्पॉट किया जा चुका है. हाल ही में भी इस क्यूट कपल को डिनर डेट पर जाते हुए देखा गया था. अब फरहान अख्तर ने शिबानी दांडेकर के लिए सोशल मीडिया पर एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है. फरहान ने पोस्ट में शिबानी की एक तस्वीर शेयर की है.  इस तस्वीर में शिबानी घर की बालकनी में खड़ी हुई नजर आ रही हैं. साथ ही इस फोटो में वह बेहद सुंदर भी लग रही हैं

फरहान ने शिबानी की खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि, " एक दूसरे की तलाश करते हुए." साथ ही फरहान ने इस पोस्ट में दिल वाले इमोटिकॉन का भी प्रयोग किया है.

 

View this post on Instagram

 

Looking out for each other .. ❤️❤️ @shibanidandekar #jimstagram #besties #morningvibes

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar) on

यह भी पढ़ें:-  श्रद्धा कपूर नहीं बल्कि इस बेहद हॉट एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं फरहान अख्तर ?

 

View this post on Instagram

 

✨ @faroutakhtar ✨

A post shared by Shibani Dandekar (@shibanidandekar) on

खबरों की माने तो फरहान और शिबानी अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जा सकते हैं. डीएनए के सूत्रों के मुताबिक, "फरहान और शिबानी अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस है. फरहान अख्तर के बच्चें भी शिबानी के साथ कम्फ़र्टेबल हो चुके हैं. इसलिए ऐसा लग रहा है कि दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2019 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).