Farah Khan हुई कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर दी जानकरी
फराह खान ने इंस्टा स्टोरी में फराह खान ने बताया कि डबल वैक्सीन लेने के बाद भी कोरोना संक्रमित हो गई है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी उनके संपर्क में आया वो अपनी जांच जरूर कर ले.
बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) कोरोना संक्रमित हो गई है. उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है. फराह खान ने इंस्टा स्टोरी में फराह खान ने बताया कि डबल वैक्सीन लेने के बाद भी कोरोना संक्रमित हो गई है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी उनके संपर्क में आया वो अपनी जांच जरूर कर ले. कोरोना के मामले लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं. सरकार जहां सभी से लगातार अपील कर रही है वहीं आंकड़े चिंता बढ़ा रहें हैं.
फराह खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए बताया कि मैं हैरान हूं ये मेरे साथ कैसे हुआ. शायद मैंने कला टीका नहीं लगाया था. डबल वैक्सीन लेने के बाद भी मैं कोरोना संक्रमित हो गई. जबकि मैं डबल कोरोना वैक्सीन लेने वालों के साथ ही काम कर रही हैं. ऐसे में मैंने सभी को इन्फॉर्म किया है जो भी मेरे संपर्क में आए हैं. अगर भूल गई हो तो आप अपना टेस्ट करवा ले. जल्द ठीक हो जाउंगी ये उम्मीद करते हैं.

आपको बता दे कि फराह बॉलीवुड की बड़ी डायरेक्टर-कोरियोग्राफर हैं. वो कई शोज में बतौर जज भी नजर आ चुकी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2021 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

