Sussanne Khan की बहन Farah Ali Khan पति डीजे अकील से हुई अलग, फोटो शेयर कर लिखा- हमेशा दोस्त रहेंगे
फराह ने पति डीजे अकिल संग स्माइल करते हुए फोटो शेयर की. इस फोटो के साथ फराह ने लिखा कि कभी कभी दो लोग अलग हो जाते हैं. कभी कभी एक दूसरे से लाग निकल जाते हैं. पति अकिल के साथ मेरा रिश्ता पिछले 9 साल में बदल चुका है.
सुजैन खान (Sussanne Khan ) की बहन और डिजाइनर फराह अली खान (Farah Ali Khan) भी अपने पति डीजे अकील से अलग हो चुकी हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए दी. फराह ने पति डीजे अकिल संग स्माइल करते हुए फोटो शेयर की. इस फोटो के साथ फराह ने लिखा कि कभी कभी दो लोग अलग हो जाते हैं. कभी कभी एक दूसरे से अलग निकल जाते हैं. पति अकिल के साथ मेरा रिश्ता पिछले 9 साल में बदल चुका है. हम एक कपल से दोस्त बन गए हैं. इस बारे में कहना चाहूंगी कि हम खुशी से अलग हुए हैं.
फराह आगे लिखती हैं कि हम हमेशा अच्छे दोस्त रहेंगे. अपने बच्चों अजान और फिजा के लिए अच्छे पेरेंट्स रहेंगे. जो हमें बराबर प्यार करते हैं. यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है और इसमें कोई तीसरा शामिल नहीं था. हम दोनों हमेशा एक दूसरे की फैमिली रहेंगे. हमारे शुभचिंतक हमारे फैसले को स्वीकार करें और जज बिलकुल भी ना करें. सबसे अहम खुश रहना है. यही बात मायने रखती है.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि फराह और अकील की शादी साल 1999 में हुई थी. उनके बेटे अजान का जन्म 2002 में हुआ था जबकि बेटी 2005 में पैदा हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2021 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

