बॉलीवुड

Faraaz Khan Gets Help From Salman Khan: फराज खान की ट्रीटमेंट का खर्च उठाएंगे सलमान खान, गंभीर हालत में ICU में भर्ती हैं एक्टर

बॉलीवुड अभिनेता फराज खान के लिए सलमान खान ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए उनके अस्पताल और ट्रीटमेंट का खर्च उठाने का वादा किया है. आईसीयू में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे फराज खान को लेकर हाल ही में पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए मदद की गुहार लगाईं थी.

Faraaz Khan Gets Help From Salman Khan: फराज खान की ट्रीटमेंट का खर्च उठाएंगे सलमान खान, गंभीर हालत में ICU में भर्ती हैं एक्टर
फराज खान और सलमान खान (Photo Credits: Instagram/ Facebook)

Faraaz Khan Gets Help From Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता फराज खान के लिए सलमान खान ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए उनके अस्पताल और ट्रीटमेंट का खर्च उठाने का वादा किया है. आईसीयू (ICU) में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे फराज खान को लेकर हाल ही में पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए मदद की गुहार लगाईं थी. इसके बाद मीडिया में फराज खान को चर्चा की जाने लगी जिसके बाद अब सलमान उनकी मदद को आगे आए हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर के चलते उन्हें बैंगलोर के एक अस्पताल में भर्ती हैं. बताया जा रहा था कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और उनके लिए उनके छोटे भाई फहमान खान पैसे जमा कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Faraaz Khan Is Battling For Life: अभिनेता फराज खान हुए ICU में एडमिट, पूजा भट्ट ने फैंस से की मदद की अपील

सलामन खान द्वारा मदद की जानकारी को एक्ट्रेस कश्मीरा शाह (Kashmeera Shah) ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए भाईजान के नेक काम की सराहना की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "आप सच में महान इंसान हैं. फराज खान और उनके मेडिकल बिल्स का ख्याल रखने के लिए आपका धन्यवाद. 'फरेब' एक्टर फराज खान की हालत नाजुक बनी हुई है और सलमान ने उनका साथ दिया और अन्य लोगों की तरह ही उनकी भी मदद की. मैं हमेशा से उनकी प्रशंसक थी और रहूंगी. अगर लोगों को ये पोस्ट पसंद नहीं आता तो भी मुझे फर्क नहीं पड़ता. आपके पास मुझे अनफॉलो करने का चॉइस है. मुझे यही लगता है और मैं यही महसूस करती हूं. मुझे लगता है कि वो फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सच्चे इंसान हैं जिनसे मैं मिली हूं."

आपको बता दें कि कश्मीरा सलमान के साथ फिल्म 'कहीं प्यार ना हो जाए' और 'दुल्हन हम ले जाएंगे' में साथ काम कर चुकी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2020 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).