बॉलीवुड

सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले ने Youtube पर किया डेब्यू, सॉन्ग 'मैं हूं' किया रिलीज

बॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भोसले ने अपनी गायिकी से कई दशकों से लाखों करोडो दिलों पर राज कर रहीं हैं.बॉलीवुड की इस लेजेंडरी सिंगर ने भी यूट्यूब पर अपना डेब्यू कर दिया हैं.आशा भोसले ने अपने यूट्यूब चैनल पर 'मैं हूं' गाना रिलीज कर दिया है. यह गाना उन्होंने श्री श्री रविशंकर के 64 वे जन्मदिन के अवसर पर उन्हें समर्पित करते हुए रिलीज किया हैं.

सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले ने Youtube पर किया डेब्यू, सॉन्ग 'मैं हूं' किया रिलीज
आशा भोसले और श्री श्री रविशंकर (Photo Credits: Youtube)

बॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) ने अपनी गायिकी से कई दशकों से लाखों करोडो दिलों पर राज कर रहीं हैं. आज के दौर में हर कोई सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों से कनेक्ट  हो रहा है. बॉलीवुड की इस लेजेंडरी सिंगर ने भी यूट्यूब पर अपना डेब्यू कर दिया हैं. आशा भोसले ने अपने यूट्यूब चैनल पर 'मैं हूं' (Main Hoon) गाना  रिलीज कर दिया है. यह गाना उन्होंने श्री श्री रविशंकर (Sri Sri Ravi Shankar) के 64 वे जन्मदिन के अवसर पर उन्हें समर्पित करते हुए रिलीज किया हैं.

आशा भोसले के इस गाने का वीडियो दिल को छु लेनेवाला हैं. इस वीडियो में उन कार्यकर्मों को दिखाया गया है, जो वे दुनियाभर में आयोजित करते थे. जहां उन्होंने ध्यान और आध्यात्मिकअभ्यास दोनों के महत्व पर जोर दिया है और उन्हें पूरा करने के लिए व्यावहारिक मदद की है.

यह भी पढ़े: मशहूर सिंगर आशा भोसले का भी यूट्यूब पर डेब्यू, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिन पर रिलीज करेंगी ‘मैं हूं’ गाना

"मैं हूं" गीत के बारे में बात करते हुए, आशा भोसले ने कहा, "यह गीत समय की आवश्यकता है. यह आशा और प्रेम को व्यक्त करता है और सकारात्मकता की भावना लाता है. हमारा देश और दुनिया अभूतपूर्व समय से गुजर रहा है और मुझे उम्मीद है कि यह गीत सुनने वालों के दिलों में शांति स्थापित करने में मदद कर सकता है. ” श्री श्री रविशंकर जिन्हें गुरु जी या गुरुदेव के रूप में भी जाना जाता है, उन्होंने गीत के बारे में कहा, "यह आध्यात्मिक है और मानव जाति के लिए दिव्यता और प्रेम का संदेश देता है."

आशा भोसले ने जब अपने गाने का टीजर लॉन्च किया था, तब उन्होंने बताया था की, " इस चैनल के माध्यम से वे पुराने किस्से, उनके अनुभव, अनसुनी बाते और खुबसूरत गानों को अपने फैंस के लिए पेश करेंगी." अब इस गाने के बाद उनके फैंस को उनकी इतने साल के अनुभव, किस्से और गानों.  को सुनने का बेसब्री से इतजार होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).