बॉलीवुड

IPL फिनाले में रणबीर और कैटरीना का हो सकता है आमना-सामना, सलमान भी होंगे मौजूद

कुछ समय पहले तक रणबीर और कैटरीना की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक थी पर फैन्स को तब एक झटका लगा जब इन दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया. अब ऐसा हो सकता है कि आईपीएल फिनाले के दौरान रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का आमना सामना हो.

IPL फिनाले में रणबीर और कैटरीना का हो सकता है आमना-सामना, सलमान भी होंगे मौजूद
कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर (Photo Credits : Instagram)

कुछ समय पहले तक रणबीर और कैटरीना की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक थी. एसा लगता था मानो ये दोनों कभी जुदा ही नहीं होंगे. यहां तक कि ऐसी भी खबरें आ रही थी कि जल्द ही ये दोनों शादी के बंधन में भी बंधेंगे पर फैन्स को तब एक झटका लगा जब इन दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया.

रणबीर कपूर 27 मई को आईपीएल के फाइनल से पहले एक शो होस्ट करेंगे. इस शो का नाम होगा 'क्रिकेट फाइनल्स पार्टी तो बनती है'. इस शो का हिस्सा जैकलीन फ़र्नांडिस और सलमान खान भी बनेंगे. वे दोनों अपनी अगली फिल्म 'रेस-3' को प्रमोट करते हुए नजर आएंगे. इसके अलावा कहा जा रहा है कि जॉन अब्राहम भी इस शो में अपनी फिल्म 'परमाणु' को प्रमोट करते हुए नजर आएंगे.

ऐसा हो सकता है कि इस शो के दौरान रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का आमना सामना हो क्योंकि कैटरीना भी आईपीएल  की फिनाले सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी. अक्सर कई इवेंट्स में इन दोनों को एक दूसरे से बचते हुए देखा जाता है इसलिए यह देखने वाली बात होगी कि अगर आईपीएल  के फाइनल में इन दोनों का सामना हुआ तो किस तरह ये दोनों एक दूसरे से बात करेंगे.

आपको बता दें कि रणबीर और कैटरीना एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. इस सूची में 'अजब प्रेम की गजब कहानी', 'राजनीति' और 'जग्गा जासूस' जैसी फिल्मों के नाम शुमार हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2018 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).